दिल्ली हाई कोर्ट सख्त : ‘माफिया मुंडीर’ गाना हटाने का आदेश, हनी सिंह-बादशाह को नोटिस

Mafia Mundeer Song : दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सिंगर Yo Yo Honey Singh और Badshah से जुड़े विवादित गाने ‘Mafia Mundeer Volume-1’ को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इस गाने को इंटरनेट के सभी प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने के आदेश दिए हैं।

Justice Purushendra Kumar Kaurav की अदालत ने गाने के बोल को बेहद अश्लील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताते हुए दोनों कलाकारों को Notice जारी किया है। Court ने कहा कि गाने के शब्द इतने आपत्तिजनक हैं कि उन्हें आदेश में भी दर्ज नहीं किया जा सकता।

अदालत ने Google, YouTube और Spotify सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया है कि गाने के सभी वर्जन चाहे ओरिजिनल हों या रीमिक्स तुरंत Block किए जाएं। सुनवाई के दौरान जस्टिस कौरव ने गाने को सुनने और उसके बोल पढ़ने के बाद कड़ी टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोरने वाला है और इसमें किसी भी तरह का कलात्मक या सामाजिक मूल्य नहीं है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता।

यह मामला Hindu Shakti Dal द्वारा दायर याचिका के बाद सामने आया। याचिका में कहा गया था कि यह गाना ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि हाल ही में एक Concert में हनी सिंह ने इस गाने की कुछ पंक्तियां गाई थीं।

कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी विवादित लिंक हटाने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि ऐसे कंटेंट को सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर फैलने देना, खासकर जब वह नाबालिगों तक भी पहुंचता हो, समाज के लिए नुकसानदायक है।

कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई भी सभ्य समाज ऐसे कंटेंट को पैसे कमाने का जरिया नहीं बनने दे सकता।

गौरतलब है कि ‘Mafia Mundeer ग्रुप 2000 के दशक में हनी सिंह और बादशाह ने शुरू किया था, जिसमें बाद में अन्य कलाकार भी जुड़े थे। हालांकि, बाद में यह ग्रुप विवादों के कारण टूट गया। इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई को होगी।

Hot this week

हजारीबाग कांड : सियासत गरमाई, भाजपा ने जांच की उठाई मांग

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग में चैत्र नवरात्र के...

Topics

हजारीबाग कांड : सियासत गरमाई, भाजपा ने जांच की उठाई मांग

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग में चैत्र नवरात्र के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img