Dhanbad Railway News : धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी के चार Wagon Track से उतर गए। इस घटना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोयला लदी मालगाड़ी मेजिया थर्मल पावर स्टेशन (MTPS), पश्चिम बंगाल जा रही थी। ट्रेन सुबह 7:26 बजे डुमरी बिहार स्टेशन से रवाना हुई थी, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद 7:29 बजे यार्ड लाइन नंबर 7 में उसके चार वैगन बेपटरी हो गए। इस दौरान बोगी नंबर 7 और 8 बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे दो पोल उखड़कर वैगन पर गिर गए।
रेल यातायात प्रभावित
घटना के बाद इस रूट पर रेल परिचालन (Rail Operations) आंशिक रूप से प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डुमरी बिहार स्टेशन प्रबंधक पीपी टोप्पो और Traffic Inspector अवधेश कुमार राम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
मरम्मत कार्य जारी
रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक को ठीक करने और वैगनों को दोबारा पटरी पर लाने का काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि रेल सेवा बहाल करने में कुछ घंटों का समय लग सकता है।
Functional Engineer सुभाजित बनर्जी ने बताया कि रेलवे हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की जा रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा तकनीकी खराबी या ट्रैक में किसी खामी के कारण हुआ।

