बिहार में परिवहन व्यवस्था सुधार पर जोर, डिप्टी सीएम ने दिए कई अहम निर्देश

Patna : बिहार को विकास की नई दिशा देने के लिए डिप्टी सीएम सह परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभाग के कामकाज को पारदर्शी, जवाबदेह और लोगों के लिए उपयोगी बनाने पर जोर दिया। बैठक में परिवहन सचिव राज कुमार ने विभाग की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, ड्राइविंग टेस्ट और जल परिवहन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

राज्य के बड़े शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू करने का फैसला लिया गया है। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और नियम तोड़ने वालों पर नजर रखना आसान होगा। सड़क हादसों को कम करने के लिए उन्हें ‘माइनर’ और ‘मेजर’ श्रेणी में बांटकर उनके कारणों का विश्लेषण करने का निर्देश दिया गया है। इसके आधार पर नई कार्ययोजना बनाई जाएगी।

ड्राइवरों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर ट्रैकिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा। भारी वाहनों के चालकों को ट्रेनिंग लेना जरूरी होगा। तय समय पर ट्रेनिंग नहीं लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, 1 मई 2026 से ट्रेनिंग लेने वाले ड्राइवरों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नदियों की सफाई और गहराई बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है, ताकि यह सस्ता और आसान परिवहन विकल्प बन सके।

इसके अलावा, हर जिले में सालभर ड्राइविंग टेस्ट की व्यवस्था करने की योजना है, जिससे लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार टेस्ट देने का मौका मिल सके।

Hot this week

बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला संदिग्ध जिंदा बम, इलाके में दहशत

Ghatshila : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा...

भारत अमेरिका ट्रेड डील पर फिर शुरू हुई बातचीत

India US Trade: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड...

निशांत नहीं तो कौन बनेगा नीतीश के बाद JDU में नंबर दो

Bihar: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद...

झारखंड में कहीं बारिश-वज्रपात, तो कहीं हीट वेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में आज यानी सोमवार को मौसम...

Topics

बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला संदिग्ध जिंदा बम, इलाके में दहशत

Ghatshila : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा...

निशांत नहीं तो कौन बनेगा नीतीश के बाद JDU में नंबर दो

Bihar: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद...

नागपुरी साहित्य को नई पहचान देने वाली डॉ. बासंती का निधन

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img