निशांत नहीं तो कौन बनेगा नीतीश के बाद JDU में नंबर दो

Bihar: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत के लिए राज्यसभा पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री और विधान परिषद पद से इस्तीफा देने के बाद JDU में अब नंबर दो की पोजिशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है, लेकिन अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जेडीयू विधानमंडल दल का नया नेता कौन होगा।

आज होगी JDU विधायक दल की बैठक

जेडीयू ने सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक पटना स्थित नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर होगी। बैठक में पार्टी के सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक में JDU विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। साथ ही विधान परिषद में भी नेता का चयन होना है, क्योंकि नीतीश कुमार दोनों पदों से इस्तीफा दे चुके हैं।

कौन होगा JDU विधानमंडल दल का नेता

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया है और कई नामों पर चर्चा चल रही है। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने खुद इस बैठक को बुलाया है, इसलिए सभी की नजर इस फैसले पर टिकी हुई है। एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि सोमवार की बैठक में इस पर फैसला होगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और सभी विधायक दल के सदस्य मौजूद रहेंगे। सभी मिलकर तय करेंगे कि किसे JDU विधानमंडल दल का नेता चुना जाए।

विजय या बिजेंद्र में किस पर लगेगी मुहर

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी के सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं JDU कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि विधानमंडल दल का नेता इन्हीं दोनों में से कोई बनेगा या फिर किसी तीसरे नाम पर मुहर लगेगी। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नेता का चयन विधायक दल की बैठक में ही होगा। पार्टी में सभी मिलकर फैसला लेते हैं और जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

श्रवण कुमार का नाम भी चर्चा में

JDU विधानमंडल दल के नेता की रेस में श्रवण कुमार का नाम भी सामने आ रहा है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है और अंतिम फैसला बैठक में ही होगा।

JDU में नंबर दो की होगी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा में जेडीयू के 85 विधायक हैं और विधान परिषद में भी 20 से अधिक सदस्य हैं। बीजेपी के बाद JDU राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में जो भी विधानमंडल दल का नेता बनेगा, उसके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार ही इस पद पर बने रहे हैं। अब उनके हटने के बाद पार्टी में नई नेतृत्व व्यवस्था बननी है।

पार्टी की दिशा भी तय करेगा फैसला

JDU के नेता और कार्यकर्ता अपने अपने स्तर पर लॉबिंग में जुटे हैं। नई सरकार बनने के दौरान JDU विधायक दल की बैठक नहीं हुई थी, लेकिन अब सरकार बनने के बाद यह पहली बड़ी बैठक हो रही है। ऐसे में जिस नेता को चुना जाएगा, उसकी पार्टी में नंबर दो की पोजिशन मानी जा रही है। विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव दोनों वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए इन दोनों में से किसी एक को जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि अंतिम फैसला JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को ही करना है। अब देखना है कि JDU विधायक दल की बैठक में किस नेता के नाम पर मुहर लगती है, क्योंकि यह फैसला पार्टी की आगे की राजनीति और रणनीति दोनों तय करेगा।

Hot this week

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...

दनुआ घाटी में हादसों के बाद एसपी का निरीक्षण, बढ़ेगी सुरक्षा

Hazaribagh : हजारीबाग के दनुआ घाटी में पिछले 24...

Topics

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img