Giridih shooting Incident Revealed: गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा में गोली लगने से घायल युवक के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने गोली चलाने के आरोपित युवक को गिरफ्तार (Arrest) कर उसके पास से 7.65 एमएम का पिस्टल बरामद किया है।
दोस्त ही निकला आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक घायल टिंकू मरीक का ही दोस्त है। पूछताछ में आरोपी ने घटना से जुड़ी पूरी जानकारी दी, जिससे मामले का खुलासा हुआ।
पिस्टल चेक करते वक्त चली गोली
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम झरघट्टा में गोली चली थी, जिसमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामाबाद निवासी टिंकू मरीक के पेट में गोली लग गई थी।
SDPO जीत बाहान उरांव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि टिंकू खुद पिस्टल लेकर आया था। उसी दौरान आरोपी Pistol को चेक कर रहा था, तभी अचानक फायर हो गया और गोली टिंकू के पेट में जा लगी।
जमीन में गाड़कर छिपाई थी पिस्टल
आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उसने पिस्टल को दुखिया महादेव के पास जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया।
घायल का इलाज जारी
घटना के बाद टिंकू मरीक को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

