Giridih Accident : झारखंड के Giridih जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिसरी प्रखंड के घुठिया थाना क्षेत्र में नारोटांड जंगल स्थित लेढ़वा पहाड़ी के पास सवारी से भरा एक टेम्पू अनियंत्रित होकर पीछे लुढ़क गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में एक 15 वर्षीय किशोरी (Teenager) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह लोग घायल हो गए।
टेम्पू के नीचे दबने से गई जान
मृतका की पहचान बरदेही गांव निवासी दशरथ सिंह की 15 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान किशोरी Tempu के नीचे दब गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, टेम्पू चालक शिवकुमार रविदास सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बिहार के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही घुठिया थाना (Ghuthia Police Station) पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी है ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।
गांव में शोक का माहौल
इस हादसे के बाद बरदेही गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

