Jamshedpur Conference : नदियों और पहाड़ों के संरक्षण को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच जमशेदपुर में एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। 22 और 23 मई को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय ‘पर्वत एवं नदी सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य नदियों और पहाड़ों के संरक्षण के लिए मजबूत कानून बनाने की दिशा में पहल करना है।
कानून बनाने पर जोर
आयोजन समिति की बैठक में विधायक Saryu Rai ने कहा कि आज तक देश में नदियों और पहाड़ों के संरक्षण के लिए कोई ठोस कानून नहीं बन पाया है। उन्होंने अरावली क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि स्पष्ट परिभाषा के अभाव में पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में एक मजबूत ड्राफ्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा।
कई संस्थाएं होंगी शामिल
इस सेमिनार का आयोजन तरुण भारत संघ और युगांतर प्रकृति द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को जल संरक्षण के लिए प्रसिद्ध राजेंद्र सिंह और सरयू राय का संरक्षण प्राप्त है। इसके अलावा IIT (ISM, धनबाद), जल बिरादरी और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट जैसे संस्थान भी इसमें भाग लेंगे।
समिति का गठन
सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए 14 अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं, जिनमें मीडिया, यातायात, आवास और सांस्कृतिक विभाग (Cultural Department) शामिल हैं। पर्यावरणविद दिनेश मिश्र को संयोजक, अंशुल शरण को सह संयोजक और मनोज कुमार सिंह को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

