जम्मू में पुल का हिस्सा गिरा, 6 मजदूर दबे, 4 की तलाश जारी

Jammu Bridge Collapse : जम्मू के बंटलाब क्षेत्र के ठर इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पुल की मरम्मत के दौरान उसका एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे नीचे काम कर रहे छह मजदूर मलबे में दब गए।

हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। जम्मू कश्मीर पुलिस, SDRF , भारतीय सेना और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अब तक दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें Hospital में भर्ती कराया गया है। वहीं, चार मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। मौके पर मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत दल तुरंत सक्रिय हो गए।

स्थानीय विधायक Shyam Lal Sharma ने बताया कि पुल पुराना था और उसकी नींव कमजोर हो गई थी। नींव को मजबूत करने के लिए काम चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि खुदाई और ऊपर से गुजरने वाले वाहनों के कंपन के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।

वहीं, पूर्व सरपंच राजदेव सिंह ने भी बताया कि कुल छह मजदूरों में से दो को बचा लिया गया है, जबकि बाकी चार को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

Hot this week

हैदराबाद में कार-लॉरी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Hyderabad accident : हैदराबाद में आज यानी शुक्रवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img