ट्रेजरी घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई, बोकारो के आरक्षी काजल मंडल गिरफ्तार

Bokaro Treasury Scam : करोड़ों रुपये के Treasury Scam की जांच कर रही अपराध अन्वेषण विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो में तैनात आरक्षी काजल मंडल को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय की लेखा शाखा में प्रतिनियुक्त था।

CID की विशेष टीम की जांच में सामने आया कि काजल मंडल पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडेय का सहयोगी था। जांच के दौरान पता चला कि कौशल पांडेय के खाते से भेजी गई राशि और यात्रा मद से मिली रकम में से 8.75 लाख रुपये काजल मंडल के पास भेजे गए थे। आरोपी के बयान के आधार पर यह रकम उसके बोकारो स्थित घर से बरामद कर ली गई है।

इस मामले में CID लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक बोकारो से तीन लोगों की गिरफ्तारी (Arrest) हो चुकी है। इनमें लेखापाल कौशल कुमार पांडेय, गृह रक्षक वाहिनी से जुड़े सतीश कुमार सिंह और SOG जवान अशोक कुमार भंडारी शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

जांच के दौरान CID ने कई संपत्तियों और अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इसमें बोकारो के तेलीडीह क्षेत्र में स्थित जमीन और उस पर बने तीन मंजिला मकान के कागजात शामिल हैं। इसके अलावा दूसरी जमीन के दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं।

CID ने बैंक खातों में जमा करीब 1.93 करोड़ रुपये और 18 लाख रुपये के Fixed Deposit को भी फ्रीज कर दिया है। साथ ही 8.75 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी और खुलासे होने की संभावना है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img