CM हेमंत सोरेन ने की स्वगणना, जनगणना 2027 की प्रक्रिया को दी रफ्तार

Hemant Soren : रांची में जनगणना 2027 की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने आज यानी शुक्रवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में स्वगणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उनकी पत्नी और विधायक Kalpana Soren भी मौजूद रहीं। सीएम ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह राज्य के विकास की दिशा तय करने का अहम आधार है। सही आंकड़ों के जरिए ही सरकारी योजनाएं जरूरतमंद लोगों तक सही तरीके से पहुंच पाती हैं।

इस मौके पर अधिकारियों ने CM को Online स्वगणना पोर्टल की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। बताया गया कि 1 मई से 15 मई तक स्वगणना का चरण चलेगा। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें कर्मी घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करेंगे। राज्य में इस बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि पूरी प्रक्रिया सुचारू और समय पर पूरी हो।

CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य में ऐसे कर्मियों को शामिल किया जाए, जिन्हें क्षेत्रीय भाषाओं की अच्छी समझ हो। इससे लोगों तक आसानी से पहुंच बन सकेगी और सही जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस डिजिटल पहल को पारदर्शिता और सटीकता के लिए महत्वपूर्ण बताया और राज्य के लोगों से Appeal की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि झारखंड के विकास की सही तस्वीर सामने आ सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img