पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश, 2 मई को होगी वोटिंग

West Bengal Repoll : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। यह निर्णय स्ट्रॉन्गरूम विवाद और मिली शिकायतों के बाद लिया गया है। दोबारा Voting 2 मई को कराई जाएगी। आयोग के अनुसार, दक्षिण 24 परगना जिले की मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट के 11 बूथों और Diamond Harbor Assembly Constituency के 4 बूथों पर पुनर्मतदान होगा। इन बूथों पर पहले 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, लेकिन रिपोर्ट के आधार पर उसे रद्द कर दिया गया।

मगराहाट पश्चिम के बूथ नंबर 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232 पर फिर से वोटिंग होगी। वहीं डायमंड हार्बर विधानसभा सीट के बूथ नंबर 117, 179, 194 और 243 पर भी दोबारा मतदान कराया जाएगा। आयोग ने निर्देश दिया है कि इन बूथों पर पुनर्मतदान की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाई जाए।

आयोग के आदेश के मुताबिक, मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। Returning officer और स्पेशल ऑब्जर्वर की रिपोर्ट में गड़बड़ियों के सबूत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के प्रभाव वाले क्षेत्र में चुनावी गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इसके बाद आयोग ने जांच के लिए स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को भेजा था।

सूत्रों के मुताबिक, सुब्रत गुप्ता ने अपनी रिपोर्ट में 23 बूथों पर पुनर्मतदान की सिफारिश की थी, लेकिन आयोग ने 15 बूथों पर ही दोबारा वोटिंग कराने का निर्णय लिया।

चुनाव आयोग को मिली शिकायतों में ईवीएम से छेड़छाड़, मतदाताओं को डराने-धमकाने, वेबकास्ट फुटेज गायब होने और कुछ जगहों पर चुनाव चिन्ह से छेड़छाड़ जैसे आरोप शामिल हैं। मगराहाट पश्चिम में गुप्त कैमरे से मतदाताओं की निगरानी करने का भी गंभीर मामला सामने आया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img