जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने घर में लगाई आग, बड़ा हादसा टला

Jamshedpur Fire Incident : जमशेदपुर के परसुडीह थाना (Parsudih Police Station) क्षेत्र के गोलपहाड़ी नया बस्ती में गुरुवार को एक गंभीर घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार राजा प्रसाद नामक युवक पिछले तीन दिनों से नशे की हालत में घर में विवाद कर रहा था। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे उसने अपनी मां पुतुल देवी, पत्नी और तीन बच्चों के साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने घर के एक कमरे में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

आग लगते ही घनी आबादी वाले इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घरों से गैस सिलेंडर बाहर निकाले और आग बुझाने का प्रयास किया। समय रहते सिलेंडर बाहर निकाल लेने से बड़ा धमाका होने से बच गया, जिससे कई घर सुरक्षित रहे।

सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन विभाग (Jharkhand Fire Department) की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। टीवी, फ्रिज, कपड़े, बर्तन और जरूरी कागजात पूरी तरह नष्ट हो गए।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि परिवार के सदस्य पहले ही घर से बाहर निकल चुके थे। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार है। वह पेशे से चालक बताया जा रहा है।

परसुडीह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मां पुतुल देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। Police आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

बंगाल-तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड: आज़ादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग, CEC ने किया सलाम

Legislative Assembly Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img