जस्टिस लिसा गिल बनीं आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

Andhra Pradesh High Court : जस्टिस लिसा गिल को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट (Andhra Pradesh High Court) की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद अंतिम रूप दिया गया है।

केंद्र सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, जस्टिस लिसा गिल 25 अप्रैल को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ लेंगी। उन्हें राज्यपाल एस अब्दुल नजीर पद की शपथ दिलाएंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश धीरज सिंह ठाकुर के 24 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद वह पदभार संभालेंगी।

इससे पहले Supreme Court Collegium ने उनके नाम की सिफारिश की थी, जिसके बाद उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ। जस्टिस गिल हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट आई थीं, जहां वह वरिष्ठ जजों में शामिल थीं।

चंडीगढ़ की रहने वाली जस्टिस लिसा गिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से और स्नातक की पढ़ाई गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन से की। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से LLB और एलएलएम की डिग्री प्राप्त की।

उन्होंने 1990 में वकालत शुरू की और सिविल, आपराधिक, संवैधानिक तथा राजस्व मामलों में लंबा अनुभव हासिल किया। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन और कई सार्वजनिक उपक्रमों का भी प्रतिनिधित्व किया है।

Hot this week

बंगाल-तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड: आज़ादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग, CEC ने किया सलाम

Legislative Assembly Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img