Jharkhand Cabinet : मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने खासतौर पर राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने पर ध्यान दिया है।
रांची में तीन नए फ्लाईओवर को मंजूरी
कैबिनेट ने शहर में traffic जाम की समस्या को कम करने के लिए तीन बड़े फ्लाईओवर परियोजनाओं को हरी झंडी दी है।
– अरगोड़ा चौक पर 3.85 किलोमीटर लंबे flyover के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इससे हरमू और कटहल मोड़ जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
– डिबडीह ब्रिज से Kaav Restaurant तक नए फ्लाईओवर का निर्माण होगा, जिससे रेलवे स्टेशन और डोरंडा इलाके के बीच आवागमन आसान होगा।
– करमटोली चौक पर भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जिससे जेल चौक और बरियातू रोड की connectivity बेहतर होगी।
शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला
राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार ने State School Standards Authority के गठन को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य स्कूलों के प्रबंधन और पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाना है।
अन्य अहम फैसले
कैबिनेट बैठक में कई अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगी :
– पलामू में चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे
– मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और सेतु योजना के तहत नई परियोजनाओं को मंजूरी
– झारखंड शिक्षक पात्रता नियमावली को स्वीकृति
– वंशीधर नगर के नाम में आंशिक बदलाव, अब इसका नाम वंशीधर नगर ऊंटारी होगा
– मरांग गोमके परदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभुक छात्रों की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी गई
सरकार का कहना है कि इन फैसलों से राज्य में बुनियादी ढांचे और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में सुधार होगा, जिससे लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

