झारखंड के वित्त मंत्री अस्पताल में भर्ती, CM ने जाना हालचाल

Radhakrishna Kishore : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें HB Road स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मंत्री हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार से लौटे थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। रविवार को वे मेदिनीनगर पहुंचे थे, जहां से सोमवार को रांची लौटे। लेकिन रात में उनकी हालत और खराब हो गई, जिसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Radhakrishna Kishore

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मंत्री की जरूरी मेडिकल जांच कराई जा रही है ताकि बीमारी के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

CM पहुंचे अस्पताल

मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री Hemant Soren अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

विपक्षी नेता भी पहुंचे अस्पताल

मंत्री की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर मंत्री की स्थिति की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान विधायक CP Singh, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉक्टरों की विशेष टीम मंत्री के इलाज में लगी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वित्त मंत्री के अस्वस्थ होने की खबर से राज्य के राजनीतिक माहौल में चिंता देखी जा रही है। विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Hot this week

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, रेलवे ने जांच शुरू की

Brahmaputra Express : ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में सफर कर रहे...

OPEC से बाहर हुआ UAE, क्या भारत को मिलेगा सस्ता तेल?

UAE: खाड़ी क्षेत्र के अहम देश संयुक्त अरब अमीरात...

Topics

ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, रेलवे ने जांच शुरू की

Brahmaputra Express : ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में सफर कर रहे...

OPEC से बाहर हुआ UAE, क्या भारत को मिलेगा सस्ता तेल?

UAE: खाड़ी क्षेत्र के अहम देश संयुक्त अरब अमीरात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img