तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Chatra Drowning Incident : झारखंड के चतरा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। सदर प्रखंड के भोज्या गांव (Bhojya Village) में रविवार को एक ही परिवार की तीन लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी दो बेटियों गीता कुमारी (8 वर्ष) और मालती कुमारी (6 वर्ष) के साथ बड़का आहार तालाब (Barka Feed Pond) पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई।

बेटी को बचाने के प्रयास में परवा देवी और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन तालाब की गहराई और फिसलन के कारण तीनों संतुलन खो बैठीं और डूब गईं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद तीनों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और प्रशासन समय पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी है।

इस मामले में सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और तीनों शवों को Post Mortem के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...

Topics

रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत, पहचान नहीं

Simdega Railway Accident : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना...

गिरिडीह में इथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Ethanol Tanker Overturned : गिरिडीह जिले के जमुआ–चकाई मुख्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img