गोपालगंज में जमीनी विवाद पर गोलीकांड, युवक के सिर में मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

Gopalganj : बिहार के गोपालगंज जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक गंभीर वारदात सामने आई है। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ गांव में देर रात घर के बाहर सो रहे एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घायल युवक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। वह रोज की तरह अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

इलाके में मची अफरातफरी

गोली की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। परिजनों ने तुरंत संतोष कुमार को अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद है। परिजनों ने पड़ोस के कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

जांच जारी, साजिश की आशंका

पुलिस का कहना है कि मामला पूर्व नियोजित हो सकता है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Hot this week

बंगाल में BJP के ‘5 धुरंधर’: जिनकी रणनीति से हिला ममता का किला

West Bengal: पश्चिम बंगाल की सियासत में इस बार...

बंगाल चुनाव रुझानों पर चंपई सोरेन का बयान, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Ranchi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान सामने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img