झारखंड में 8 मई तक आंधी-बारिश का असर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 8 मई तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर, साहेबगंज, गोड्डा और पाकुड़ में तेज हवा, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है।

तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान

5 मई को खूंटी, हजारीबाग, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है। इसके चलते दोपहर के बाद आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है।

तापमान में आई गिरावट

बारिश के कारण तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। फिलहाल राज्य का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस है, जबकि इससे पहले कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार चला गया था। मौसम विभाग का कहना है कि 8 मई तक लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि सुबह के समय बादल रहने से हल्की उमस महसूस हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद मौसम सुहावना हो जाएगा।

Hot this week

बंगाल में BJP के ‘5 धुरंधर’: जिनकी रणनीति से हिला ममता का किला

West Bengal: पश्चिम बंगाल की सियासत में इस बार...

बंगाल चुनाव रुझानों पर चंपई सोरेन का बयान, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Ranchi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान सामने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img