Home Blog Page 6

कोर्ट में जज से भिड़े वकील ने मांगी माफी, फैसला सुरक्षित

Clashed with Judge in Court Apologizes : झारखंड हाईकोर्ट के जज से Court Room में तीखी बहस करने वाले अधिवक्ता महेश तिवारी ने मंगलवार को High Court की पूर्णपीठ के सामने अपने व्यवहार के लिए माफी मांग ली।

इसके बाद चीफ जस्टिस एमएस सोनक समेत 5 जजों की पीठ ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया।

हाईकोर्ट ने खुद शुरू किया था अवमानना केस

High Court ने इस पूरे मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए महेश तिवारी के खिलाफ आपराधिक अवमानना का मामला दर्ज किया था और सुनवाई के लिए विशेष पूर्णपीठ गठित की थी।

कोर्ट ने वकील से जवाब भी मांगा था, जिसके बाद उन्होंने Supreme Court का दरवाजा खटखटाया था।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?

Supreme Court ने मामले की सुनवाई करते हुए महेश तिवारी को वापस Jharkhand High Court जाने को कहा था।

शीर्ष अदालत ने यह भी टिप्पणी की थी कि अगर वकील माफी मांगते हैं तो हाईकोर्ट को सहानुभूति से विचार करना चाहिए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया था।

पहले अकड़े थे, अब बदला रुख

इससे पहले हुई सुनवाई में अदालत में विवाद से जुड़ा वीडियो भी दिखाया गया था। तब चीफ जस्टिस के सवाल पर महेश तिवारी ने साफ कहा था कि उन्होंने जो बोला, पूरी समझ-बूझ के साथ बोला और उन्हें कोई पछतावा नहीं है।

इस पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें अवमानना का नोटिस जारी किया था और तीन हफ्ते में जवाब मांगा था।

विवाद कैसे शुरू हुआ था?

पूरा मामला तब शुरू हुआ था जब Jharkhand High Court में जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में सुनवाई के दौरान महेश तिवारी की जज से तीखी और आपत्तिजनक बहस हो गई थी।

इसी घटना को गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट ने पूर्णपीठ गठित कर सुनवाई की।

ICU के बाहर चिपका मौत का फरमान… डॉक्टर को गोली मारने की खुली धमकी!

Open threat to Shoot the Doctor! : नावाडीह स्थित बिरसा मुंडा पार्क (Birsa Munda Park) के पास महाकेश्वर कॉम्पलेक्स में चल रहे किडनी केयर क्लिनिक में उस समय हड़कंप मच गया, जब ICU के बाहर एक धमकी भरा पत्र चिपका मिला।

पत्र में क्लिनिक संचालक डॉ. मिहिर कुमार को सीधे जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना 9 फरवरी की रात की बताई जा रही है।

स्टाफ ने देखा सबसे पहले, फिर डॉक्टर को भेजी फोटो

क्लिनिक कर्मी असलम ने सबसे पहले ICU के बाहर चिपका पत्र देखा। उसने तुरंत उसकी Photo खींचकर व्हाट्सऐप पर डॉ. मिहिर को भेज दी।

सूचना मिलते ही डॉक्टर क्लिनिक पहुंचे और खुद जाकर पत्र को देखा, जिसके बाद वे सीधे धनबाद थाने पहुंचे।

पत्र में क्या लिखा था? – रोंगटे खड़े कर देने वाली धमकी

डॉ. मिहिर के मुताबिक पत्र में बेहद आपत्तिजनक और डराने वाली भाषा इस्तेमाल की गई है। उसमें लिखा था…,

“डॉक्टर, तुम्हारी किस्मत अच्छी थी कि उस दिन ग्रुप में थे, वरना गोली मार देता। जिस तरह नीरज की हत्या हुई है, उसी तरह तुम्हें मारूंगा।

इसे हल्के में मत लेना। जितना जीना है जी लो, 4 तारीख को मार दूंगा। SP या DSP के पास गए तो और जल्दी मरोगे।”

पत्र के नीचे अंग्रेजी में “kill” भी लिखा था। इसे देखकर क्लिनिक स्टाफ में दहशत फैल गई है।

रंगदारी की आशंका, डॉक्टर ने दर्ज कराई FIR

डॉ. मिहिर ने धनबाद थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह धमकी रंगदारी (Extortion) वसूली के लिए दी गई हो सकती है। साथ ही उन्होंने अपने और स्टाफ की सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पत्र चिपकाने वाले की पहचान हो सके।

Police का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

प्यार, धोखा और जहर…, भाभी ने पति के साथ मिलकर की युवक की हत्या!

Love Affair and Marriage Controversy: तमाड़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और शादी के विवाद में एक युवक को जहर देकर मार डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मृतक की चचेरी भाभी और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे बना प्यार हत्या की वजह?

बुंडू DSP Omprakash ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मृतक शंकर नायक के माता-पिता की करीब एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी।

वह घर में अकेला रहता था और उसकी चचेरी भाभी उसका ख्याल रखती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

जब शंकर ने दूसरी जगह शादी करने की बात शुरू की, तो भाभी नाराज हो गई। उसने अपने पति के साथ मिलकर शंकर को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी।

चाय में मिला दिया जहर

पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी को भाभी ने शंकर को चाय में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया। शक से बचने के लिए उसने अपने पति को भी चाय दी, लेकिन उसने पीने से इनकार कर दिया और बाद में बीमार होने का नाटक कर Bundu Hospital में इलाज कराया।

अस्पताल में हुई मौत

जहरीली चाय पीने के बाद शंकर की हालत बिगड़ गई। उसका भाई सुकरा नायक उसे इलाज के लिए MGM अस्पताल, जमशेदपुर ले गया, जहां 6 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव 7 फरवरी को गांव लाया गया।

पुलिस ने किया खुलासा, दोनों गिरफ्तार

9 फरवरी को मृतक के भाई ने तमाड़ थाना में मामला दर्ज कराया। जांच के बाद पुलिस ने भाभी और उसके पति को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

हत्या के आरोपियों को झटका, कोर्ट ने जमानत से किया इनकार

Setback For Murder Accused: अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने मंगलवार को हत्या (Murder) के मामले में जेल में बंद दो आरोपियों दानिश कुरैशी और मो. सऊद काजी की जमानत याचिका खारिज (Bail Petition Rejected) कर दी। दोनों आरोपी 26 अगस्त 2025 से जेल में बंद हैं।

क्या है पूरा मामला?

दोनों आरोपियों पर 41 वर्षीय महिला प्रमिला देवी की हत्या करने का आरोप है। यह घटना 24 अगस्त 2025 को तमाड़ थाना क्षेत्र में हुई थी। मामले में तमाड़ थाना कांड संख्या 100/2025 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

क्यों खारिज हुई जमानत?

अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में जमानत का विरोध करते हुए कहा कि मामला बेहद गंभीर है और Trial अभी शुरुआती चरण में है।

अदालत ने केस डायरी, Post Mortem Report और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा करने के बाद माना कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए इस स्तर पर आरोपियों को जमानत देना उचित नहीं होगा।

इसी आधार पर दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

झारखंड में सुबह ठंड, दोपहर गर्मी… मौसम ने कर दिया कंफ्यूज

Weather News : झारखंड का मौसम इन दिनों अजीब खेल दिखा रहा है। सुबह-सुबह कड़ाके की ठंड, दोपहर में तेज धूप (Bright Sunshine) और शाम होते ही फिर ठिठुरन-इस उतार-चढ़ाव ने लोगों को परेशान कर दिया है।

बदलते मौसम का असर सेहत पर भी साफ दिख रहा है और अस्पतालों में सर्दी-खांसी व वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।

हर तीसरे घर में कोई न कोई बीमार

ठंड-गर्मी के इस उलटफेर की वजह से लोग जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। Doctors के मुताबिक लगभग हर तीसरे घर में कोई न कोई व्यक्ति सर्दी, खांसी या सीजनल बुखार से जूझ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका ज्यादा असर दिख रहा है।

कहीं कनकनी, कहीं मई जैसी तपिश

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग है। रांची, खूंटी, गुमला, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 7–9 डिग्री के बीच बना हुआ है।

वहीं जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में दोपहर में पारा 33 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। धूप इतनी तेज है कि बाहर खड़ा रहना मुश्किल हो रहा है।

अगले चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

रांची मौसम केंद्र (Ranchi Weather Center) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले चार दिनों तक बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा। पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे और दिन का तापमान 26–27 डिग्री रह सकता है।

जमशेदपुर, सरायकेला, गोड्डा, देवघर, साहिबगंज में न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री तक जा सकता है।

11–12 फरवरी को बदल सकता है मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 और 12 फरवरी को कई इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। अगले तीन दिनों में रात का तापमान 2–3 डिग्री बढ़ने की संभावना है।

सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन 13 फरवरी से दिन में गर्मी बढ़ने लगेगी। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

ऑटो से उतरते ही हादसा…, BJP के बुजुर्ग नेता की दर्दनाक मौत

0

Tragic Death of Senior BJP Leader : रांची-मेदिनीनगर मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में BJP के वरिष्ठ नेता 70 वर्षीय लवनाथ शाही की मौत हो गई।

Auto से उतरते वक्त अचानक गाड़ी आगे बढ़ गई और वे सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, लवनाथ शाही दोपहर में चान्हो से ऑटो में बैठकर अपने घर पकरियो लौट रहे थे।

पकरियो पेट्रोल पंप के पास जैसे ही उन्होंने उतरने के लिए एक पैर सड़क पर रखा, Auto चालक ने अचानक गाड़ी आगे बढ़ा दी। संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए।

अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और मांडर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि डॉक्टरों तक पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

BJP नेताओं में शोक की लहर

लवनाथ शाही के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

सन्नी टोप्पो, सतीश शाह, चंदन गुप्ता, बबलू गोप, पुरंजय महतो, रहमान अंसारी, मुकेश प्रसाद, राजनाथ सिंह और रामबालक ठाकुर सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि उनका जाना पार्टी और क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।

दो पत्नियों के बीच पति का बंटवारा, एक दिन की छुट्टी भी मिली

Division of a Husband Between Two Wives : UP के रामपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।

यहां दो पत्नियों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पंचायत को पति का बाकायदा हफ्तेवार बंटवारा करना पड़ा।

पंचायत के फैसले के मुताबिक पति को हफ्ते में तीन दिन एक पत्नी के साथ, तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ और एक दिन खुद के लिए मिलेगा।

रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पहुंचा मामला पंचायत तक

मामला अजीमनगर थाना (Azimnagar Police Station) क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। यहां रहने वाले एक मुस्लिम युवक की पहली शादी अरेंज मैरिज से हुई थी, जबकि दूसरी शादी लव मैरिज थी।

दोनों पत्नियों के बीच पति को अपने साथ रखने को लेकर अक्सर बहस और झगड़ा होता रहता था। बात कई बार इतनी बढ़ी कि मामला Police तक पहुंच गया।

पुलिस ने कहा- गांव में ही निकालो हल, बुलाई गई पंचायत

लगातार हो रहे विवाद को देखते हुए पुलिस ने गांव के बुजुर्गों से कहा कि आपस में बैठकर इसका कोई हल निकालें।

इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें पति और दोनों पत्नियां मौजूद रहीं। तीनों पक्षों की बात सुनने के बाद पंचायत ने बीच का रास्ता निकालते हुए एक खास फॉर्मूला तय किया।

हफ्ते का पूरा शेड्यूल तय, रविवार को पति की छुट्टी

पंचायत के फैसले के मुताबिक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को पति पहली पत्नी के साथ रहेगा। गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को दूसरी पत्नी के साथ समय बिताएगा।

वहीं रविवार का दिन पति के लिए पूरी तरह Free रहेगा। इस दिन वह कहीं अकेले रह सकता है या अपनी मर्जी से जहां चाहे जा सकता है।

लिखित समझौता भी हुआ, खास हालात में बदलाव की छूट

पंचायत में तीनों ने इस फैसले पर लिखित समझौते में साइन भी किए।

साथ ही यह भी तय हुआ कि अगर कभी कोई खास परिस्थिति हो, तो दिन आगे-पीछे किए जा सकते हैं। फिलहाल गांव में माना जा रहा है कि इस फैसले से घर का झगड़ा थमेगा और मामला शांत रहेगा।

वीमेंस कॉलेज की छात्रा नहीं लौटी घर, अपहरण का आरोप, युवक पर केस दर्ज

0

Women’s College Student Kidnapped : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से एक Women’s College की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है।

छात्रा के पिता की शिकायत पर ठाकुरगांव निवासी विजय साहू के खिलाफ अपहरण (Kidnapped ) का केस दर्ज किया गया है। परिवार का आरोप है कि युवक पहले से धमकी दे रहा था और अब उसी ने बेटी को अगवा किया है।

कॉलेज जाने के बाद टूटा संपर्क, फोन भी हो गया बंद

छात्रा के पिता ने Police को बताया कि उनकी बेटी 22 जनवरी को रोज की तरह कॉलेज गई थी। आमतौर पर वह दोपहर में घर लौटने से पहले फोन कर देती थी, लेकिन उस दिन कोई कॉल नहीं आया।

जब भाई ने फोन किया तो Mobile बंद मिला। इसके बाद परिवार को अनहोनी की आशंका हुई और खोजबीन शुरू की गई।

पहले भी मिल चुकी थी धमकी

पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी विजय साहू पहले भी उनके बेटे को धमकाता था। वह कहता था कि बहन से बात कराओ, नहीं तो जान से मार दूंगा।

परिवार का आरोप है कि इन्हीं धमकियों के बाद अब बेटी अचानक गायब हो गई, जिससे शक और गहरा हो गया है।

पिता ने सीधे विजय पर लगाया अपहरण का आरोप

परिजनों ने Police को साफ तौर पर बताया है कि उन्हें पूरा शक है कि उनकी बेटी को विजय साहू ने ही अगवा किया है। इसी आधार पर लालपुर थाना में युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुरू की तलाश, जांच में जुटी टीम

मामला दर्ज होने के बाद Police ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि Mobile Location, Call Details और आसपास के इलाकों की जांच की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द छात्रा का पता लगाया जा सके।

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में बवाल, Video बनाने पर भिड़े दो पक्ष, 18 लोग घायल

Chaos during Saraswati idol Immersion : कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलाबर गांव में शनिवार रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया।

मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट (Beating) में बदल गई, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए Sadar Hospital भेजा गया है।

जुलूस के दौरान महिलाओं का वीडियो बनाने पर भड़का मामला

पीड़ित सुरेंद्र दास की शिकायत के मुताबिक गांव में हर साल आपसी सहयोग से सरस्वती पूजा होती है और पूजा स्थल से करीब 100 मीटर दूर प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।

शनिवार रात भी महिला-पुरुष नाचते-गाते विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने महिलाओं का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो पहले बहस हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को अस्पताल भेजा

हंगामे की सूचना मिलते ही Koderma Police मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

थाने पहुंचे पीड़ित, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

रविवार को पीड़ित और उनके परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

लोगों का कहना है कि ऐसी हरकतों पर सख्त कदम उठाना जरूरी है, ताकि आगे से कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे।

पुलिस बोली- केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

सीढ़ियां चढ़ते ही फूल जाती है सांस? इस सस्ती देसी सब्ज़ी से बढ़ेगी ताकत

0

Benefits of Beetroot Leaves : आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में बहुत से लोग हर वक्त थकान, कमजोरी और सांस फूलने जैसी दिक्कतों से परेशान रहते हैं।

थोड़ा सा काम करते ही शरीर जवाब देने लगता है और दिनभर एनर्जी लो महसूस होती है। ऐसे में लोग महंगे सप्लीमेंट्स की तरफ भागते हैं, जबकि रसोई में ही एक सस्ता और असरदार देसी उपाय मौजूद है, चुकंदर के पत्तों की सब्ज़ी।

क्यों खास हैं चुकंदर के पत्ते?

सेहत से जुड़े जानकार बताते हैं कि चुकंदर के पत्तों (Beetroot Leaves) में Iron, Fiber, Vitamin A, C और कई जरूरी मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं।

climbing-stairs-leaves-you-breathless-this-inexpensive-home-grown-vegetable-will-boost-your-energy-beetroot-leaves-are-rich-in-iron-fiber-vitamins-a-c-and-many-other-essential-minerals

ये पोषक तत्व खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं और शरीर में Blood Circulation को बेहतर बनाते हैं।

इसी वजह से ग्रामीण इलाकों में आज भी चुकंदर के पत्तों की भाजी को ताकत बढ़ाने वाला देसी टॉनिक माना जाता है, जिसे लोग कमजोरी दूर करने के लिए खाते हैं।

थकान और सांस फूलने में कैसे मदद करते हैं?

जिन लोगों को बार-बार थकान रहती है, शरीर भारी लगता है या थोड़ा चलने पर भी सांस फूल जाती है, उनके लिए हरी पत्तेदार सब्ज़ियां (Leafy Vegetables) काफी फायदेमंद मानी जाती हैं।

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी सब्ज़ियां शरीर की सहनशक्ति यानी Stamina बढ़ाने में मदद करती हैं।

climbing-stairs-leaves-you-breathless-this-inexpensive-home-grown-vegetable-will-boost-your-energy-beetroot-leaves-are-rich-in-iron-fiber-vitamins-a-c-and-many-other-essential-minerals

चुकंदर के पत्ते भी शरीर को अंदर से मज़बूती देते हैं, जिससे धीरे-धीरे कमजोरी कम होने लगती है और एनर्जी लेवल बेहतर होता है।

कैसे बनाएं और कैसे खाएं?

Beetroot के पत्तों की सब्ज़ी बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले पत्तों को अच्छे से पानी से धो लें ताकि मिट्टी साफ हो जाए। फिर इन्हें हल्का उबालकर या सीधे सब्ज़ी की तरह पकाया जा सकता है।

स्वाद के लिए हल्के मसाले डाल सकते हैं, लेकिन ज्यादा तेल और तीखा मसाला डालने से बचना चाहिए। इसे रोटी, दाल या चावल के साथ आराम से खाया जा सकता है।

हफ्ते में कितनी बार खाना सही?

climbing-stairs-leaves-you-breathless-this-inexpensive-home-grown-vegetable-will-boost-your-energy-beetroot-leaves-are-rich-in-iron-fiber-vitamins-a-c-and-many-other-essential-minerals

सेहत के जानकारों की सलाह है कि Beetroot के पत्तों की सब्ज़ी हफ्ते में 2 से 3 बार खाना काफी होता है। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता रहता है और फायदा भी दिखने लगता है।

हर चीज़ की तरह इसकी भी ज्यादा मात्रा नुकसान कर सकती है, इसलिए रोज़ बहुत ज्यादा खाने से बचना चाहिए।

सर्दी में थकान और आलस से हैं परेशान? दूध में मिलाएं ये चीजें, मिलेगा जबरदस्त एनर्जी

इन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

जिन लोगों का पेट जल्दी खराब हो जाता है, उन्हें यह सब्ज़ी हल्के मसालों (Mild Spices) में ही खानी चाहिए।

वहीं जिनको किडनी से जुड़ी कोई परेशानी है, उन्हें इसे खाने से पहले Doctor की सलाह जरूर लेनी चाहिए। सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहना हमेशा फायदेमंद रहता है।

सस्ती, देसी और असरदार सेहत की चाबी

चुकंदर के पत्ते न सिर्फ सस्ते और आसानी से मिलने वाले हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। अगर आप रोज की थकान और कमजोरी से परेशान हैं, तो अपनी थाली में इस देसी सब्ज़ी को शामिल करना एक अच्छा और आसान कदम हो सकता है।