Home Blog Page 8

सर्दी में थकान और आलस से हैं परेशान? दूध में मिलाएं ये चीजें, मिलेगा जबरदस्त एनर्जी

0

Milk is a Complete Food : सर्दियों में ठंडा मौसम शरीर को सुस्त बना देता है। हर वक्त थकान, कमजोरी और आलस महसूस होता है और काम करने का मन भी नहीं करता।

ऐसे में अगर आप खुद को फुर्तीला और Active रखना चाहते हैं, तो दूध के साथ कुछ सुपरफूड्स को मिलाकर पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

दूध वैसे ही एक Complete Food माना जाता है, जिसमें शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व होते हैं।

tired-of-feeling-tired-and-lethargic-this-winter-mix-these-ingredients-into-milk-for-a-burst-of-energy-milk-is-considered-a-complete-food-which-contains-many-nutrients-essential-for-the-body

लेकिन अगर इसमें कुछ खास चीजें मिला ली जाएं, तो इसकी ताकत और भी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें दूध को बना सकती हैं सुपरफूड।

दूध और दालचीनी, ठंड में देगा गर्माहट और ताकत

एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर को गर्मी मिलती है और थकान भी कम होती है। दालचीनी (Cinnamon) सूजन कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है।

tired-of-feeling-tired-and-lethargic-this-winter-mix-these-ingredients-into-milk-for-a-burst-of-energy-milk-is-considered-a-complete-food-which-contains-many-nutrients-essential-for-the-body

साथ ही दूध का स्वाद और खुशबू दोनों बेहतर हो जाते हैं, जिससे इसे पीना और भी अच्छा लगता है।

दूध और चिया सीड्स, कमजोरी दूर करने का आसान तरीका

अगर आप जल्दी थक जाते हैं तो दूध में थोड़े से चिया सीड्स मिलाकर जरूर पिएं।

चिया सीड्स में फाइबर, Omega-3 Fatty Acids और जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। इससे भूख भी Control में रहती है और दिल की सेहत के लिए भी यह अच्छा माना जाता है।

tired-of-feeling-tired-and-lethargic-this-winter-mix-these-ingredients-into-milk-for-a-burst-of-energy-milk-is-considered-a-complete-food-which-contains-many-nutrients-essential-for-the-body

दूध और शहद, इम्युनिटी और ताकत दोनों में फायदा

दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। शहद में Antioxidant और Antibacterial गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करते हैं। गले में खराश हो तो भी यह मिश्रण काफी राहत देता है।

स्वाद भले न भाए, फायदे जानकर रोज खाने का करेगा मन

दूध और हल्दी, इम्युनिटी बढ़ाने का देसी नुस्खा

हल्दी वाला दूध तो लगभग हर घर में पिया जाता है। दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पीने से सूजन कम होती है और शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।

हल्दी में मौजूद Curcumin शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और सर्दियों में बीमार पड़ने से बचाता है।

दूध और आल्मंड बटर, ताकत और पोषण का पावर पैक

अगर आप जल्दी थक जाते हैं या शरीर में कमजोरी रहती है, तो दूध में एक चम्मच Almond Butter मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है।

इसमें Protein, Healthy Fats और Vitamins होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं और दिल की सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।

पति के लिए चाणक्य की खास सीख, पत्नी की मान ली ये बातें तो घर में बनी रहेगी खुशहाली!

Chanakya’s Special Lesson for Husbands : आचार्य चाणक्य ने जीवन, राजनीति और रिश्तों को लेकर कई नीतियां बताई हैं। इन्हीं नीतियों में उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर भी कुछ अहम बातें कही हैं।

चाणक्य (Chanakya) के मुताबिक अगर पति कुछ बातों पर समझदारी से फैसला ले, तो न सिर्फ Married Life खुशहाल रहता है, बल्कि परिवार में भी संतुलन बना रहता है।

परिवार से अलग रहने की जिद को न मानें

चाणक्य के अनुसार अगर पत्नी बार-बार परिवार से अलग रहने की जिद करे, तो पति को बिना सोचे-समझे यह बात नहीं माननी चाहिए।

Chanakya's special lesson for husbands: If you listen to your wife's advice, happiness will prevail in the home!

उनका मानना था कि परिवार से अलग होना किसी भी समस्या का स्थायी हल नहीं होता।

अगर पत्नी को परिवार में किसी तरह की परेशानी है, तो पति का कर्तव्य है कि वह दोनों पक्षों की बात समझे और समस्या सुलझाने की कोशिश करे, न कि दूरी बना ले।

संपत्ति अपने नाम कराने की जिद से रहें सतर्क

अगर Wife परिवार की संपत्ति को अपने नाम कराने की जिद करे, तो चाणक्य इसे ठीक नहीं मानते।

Chanakya's special lesson for husbands: If you listen to your wife's advice, happiness will prevail in the home!

ऐसा करने से पति अपने ही परिवार में विरोधी बन सकता है और रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। इससे परिवार में अलगाव और Tension बढ़ने की आशंका भी रहती है।

किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाए तो न दें साथ

चाणक्य साफ कहते हैं कि अगर पत्नी किसी का अपमान करने या किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाए, तो पति को ऐसी बातों से दूर रहना चाहिए।

Chanakya's special lesson for husbands: If you listen to your wife's advice, happiness will prevail in the home!

गलत काम में साथ देने से न सिर्फ समाज में छवि खराब होती है, बल्कि आगे चलकर कानूनी और सामाजिक मुश्किलें (Social Difficulties) भी खड़ी हो सकती हैं।

फिजूलखर्ची से घर की हालत बिगड़ सकती है

अगर पत्नी जरूरत से ज्यादा खर्च करने पर जोर दे और बचत से रोकती हो, तो चाणक्य के अनुसार पति को यहां भी समझदारी दिखानी चाहिए।

Chanakya's special lesson for husbands: If you listen to your wife's advice, happiness will prevail in the home!

बिना सोचे-समझे खर्च करने से भविष्य की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

घर जमाई बनने की बात से जुड़ा आत्मसम्मान

चाणक्य का मानना था कि अगर पत्नी पति को अपने मायके में स्थायी रूप से रहने के लिए मजबूर करे, तो इससे पति के आत्मसम्मान (Self Esteem) को ठेस पहुंच सकती है।

ऐसे हालात में रिश्तों में असंतुलन पैदा हो सकता है और व्यक्ति खुद को कमजोर महसूस कर सकता है।

समझदारी से लिया गया फैसला ही रिश्ते को मजबूत बनाता है

चाणक्य की इन बातों का मतलब यह नहीं कि पत्नी की हर बात को गलत मान लिया जाए, बल्कि उनका संदेश यह है कि पति को हर फैसले में संतुलन, समझ और परिवार की भलाई को ध्यान में रखना चाहिए।

जब रिश्तों में सम्मान, संवाद और समझदारी बनी रहती है, तभी घर और परिवार में सच्ची खुशहाली आती है।

राशि के हिसाब से कब होती है शादी की सही उम्र? यहां जानिए

What is the Right Age for Marriage? According to Astrology : शादी को लेकर हर किसी की सोच अलग होती है। कोई जल्दी घर बसाना चाहता है, तो कोई पहले करियर और आज़ादी को Enjoy करना चाहता है।

ज्योतिष के मुताबिक, इसमें आपकी राशि का भी बड़ा रोल होता है। माना जाता है कि अलग-अलग राशियों के लोगों की Marriage की उम्र और सोच काफी हद तक अलग होती है।

आइए जानते हैं कि कौन सी राशि के लोग आमतौर पर किस उम्र में शादी करना पसंद करते हैं।

मेष राशि : आज़ादी पहले, शादी बाद में

मेष राशि (Aries) के लोग आमतौर पर 20 साल के बाद ही शादी के बारे में गंभीरता से सोचते हैं। वे अपनी जवानी को खुलकर जीना चाहते हैं और किसी बंधन में जल्दी बंधना पसंद नहीं करते।

what-is-the-right-age-for-marriage-based-on-your-zodiac-sign-find-out-here-the-marriage-age-and-thinking-of-people-of-different-zodiac-signs-are-quite-different

जब उन्हें लगता है कि अब वे आज़ादी और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बना सकते हैं, तभी वे शादी का फैसला लेते हैं।

वृषभ और मिथुन : स्थिरता के बाद ही रिश्ता

वृषभ राशि (Taurus) के लोग करीब 30 साल की उम्र में शादी करना पसंद करते हैं। उनके लिए भावनात्मक और आर्थिक स्थिरता बहुत जरूरी होती है।

what-is-the-right-age-for-marriage-based-on-your-zodiac-sign-find-out-here-the-marriage-age-and-thinking-of-people-of-different-zodiac-signs-are-quite-different

वहीं मिथुन राशि (Gemini) के लोग भी जल्दबाजी में फैसला नहीं लेते। वे सामने वाले को अच्छे से समझना चाहते हैं और जब मानसिक और भावनात्मक तौर पर संतुष्ट होते हैं, तभी शादी के लिए तैयार होते हैं, जो अक्सर 30 के आसपास होता है।

कर्क राशि : परिवार बसाने की जल्दी

कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign) के लोग परिवार को बहुत अहमियत देते हैं, इसलिए वे अक्सर 20 की उम्र के बीच में ही शादी कर लेते हैं।

what-is-the-right-age-for-marriage-based-on-your-zodiac-sign-find-out-here-the-marriage-age-and-thinking-of-people-of-different-zodiac-signs-are-quite-different

उन्हें सही जीवनसाथी ढूंढने और सुरक्षित परिवार बनाने में दिलचस्पी होती है, इसलिए वे ज्यादा इंतजार नहीं करते।

सिंह राशि : पहले लक्ष्य, फिर शादी

सिंह राशि (Leo Zodiac Sign) के लोग 20 के आखिरी सालों में शादी करना पसंद करते हैं।

वे अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और करियर में कुछ हासिल करने के बाद ही शादी के बारे में सोचते हैं। उनके लिए आत्मनिर्भर होना बहुत मायने रखता है।

कन्या राशि : सोच-समझकर फैसला

what-is-the-right-age-for-marriage-based-on-your-zodiac-sign-find-out-here-the-marriage-age-and-thinking-of-people-of-different-zodiac-signs-are-quite-different

कन्या राशि (Virgo Sun sign) के लोग काफी Practical होते हैं। वे शादी से पहले अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन को सही जगह पर लाना चाहते हैं। इसलिए इनके लिए शादी की सही उम्र करीब 30 साल मानी जाती है।

तुला राशि : सही साथी मिलने के बाद ही फैसला

तुला राशि (Libra) वालों के लिए शादी आमतौर पर 20 साल के बाद ही होती है।

उन्हें सही जीवनसाथी चुनने में समय लगता है, लेकिन एक बार फैसला कर लें तो पूरी तरह समर्पित रहते हैं। जब वे रिश्ते और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बना लेते हैं, तब शादी का रास्ता साफ होता है।

इन तारीखों पर जन्मे लोगों की जल्दी होती है शादी!

वृश्चिक राशि : परिपक्वता के साथ आता है फैसला

वृश्चिक राशि के लोग भावनात्मक तौर पर काफी गहरे होते हैं।

इनके लिए शादी का सही समय 30 साल के आसपास माना जाता है, जब वे भरोसा, स्थिरता और लंबे रिश्ते के लिए तैयार होते हैं।

धनु राशि : घूमना-फिरना पहले, शादी बाद में

धनु राशि (Sagittarius) वालों को आज़ादी और घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है। इसलिए वे अक्सर 35 साल के आसपास शादी करना पसंद करते हैं।

जब उन्हें लगता है कि अब रोमांच की तलाश थोड़ी पूरी हो चुकी है, तब वे रिश्ते की ओर बढ़ते हैं।

मकर राशि : करियर सेट होने के बाद

मकर राशि के लोग 20 से 30 साल की उम्र के बीच शादी करते हैं, लेकिन शुरुआत में उनका फोकस करियर पर होता है। जैसे ही Professional Life स्थिर होती है, वे शादी के लिए तैयार हो जाते हैं।

कुंभ राशि : भावनात्मक परिपक्वता जरूरी

कुंभ राशि वाले अपनी आज़ादी को बहुत अहम मानते हैं। वे तभी शादी करते हैं जब खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस करते हैं।

Astrology के अनुसार, ये लोग 30 साल के बाद शादी करना ज्यादा पसंद करते हैं।

मीन राशि : सपनों से हकीकत की ओर

मीन राशि (Pisces) वालों के लिए शादी की सही उम्र 20 से 30 साल के बीच मानी जाती है। जो लोग अक्सर कल्पनाओं में रहते हैं, वे इसी उम्र में असल जिंदगी की जिम्मेदारियों को अपनाने के लिए तैयार होते हैं।

स्वाद भले न भाए, फायदे जानकर रोज खाने का करेगा मन

0

Benefits of Eating Bitter Gourd : करेले का नाम सुनते ही बहुत से लोग मुंह बना लेते हैं। वजह साफ है, इसका कड़वा स्वाद। लेकिन स्वाद से परे अगर इसके फायदों की बात करें, तो करेला (Bitter Gourd) सेहत के लिए किसी Medicine से कम नहीं है।

इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से साफ करने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

खून को करता है साफ, शरीर को देता है ताकत

करेला शरीर को Vitamin A, B और सी देता है और खून को शुद्ध करने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसे ‘करवेल्लक’ कहा गया है, जिसे खून में जमी गंदगी को बाहर निकालने वाला माना जाता है।

you-may-not-like-the-taste-but-after-knowing-the-benefits-you-will-feel-like-eating-it-every-day

यह बढ़ी हुई शुगर, आंतों के कीड़े और शरीर में जमा Toxin को कम करने में भी सहायक माना जाता है। करेला पाचन तंत्र और अग्न्याशय पर भी असर डालता है, जिससे शरीर को अंदर से साफ करने में मदद मिलती है।

घाव, सूजन और त्वचा की दिक्कतों में भी असरदार

अगर शरीर पर कहीं घाव हो जाए या सूजन आ जाए, तो करेले का लेप दवा की तरह काम करता है।

you-may-not-like-the-taste-but-after-knowing-the-benefits-you-will-feel-like-eating-it-every-day

यह घाव (Wound) भरने में मदद करता है, संक्रमण से बचाता है और सूजन को भी कम करता है। यही वजह है कि पुराने समय में त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों में करेले का इस्तेमाल किया जाता था।

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी फायदेमंद

करेला स्तनपान (Feeding The Beast) कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह दूध बनने वाले हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है।

you-may-not-like-the-taste-but-after-knowing-the-benefits-you-will-feel-like-eating-it-every-day

हालांकि इस दौरान किसी भी चीज का सेवन करने से पहले Doctor की सलाह लेना जरूरी होता है, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो।

महिंद्रा ने लॉन्च की नई एडवांस SUV XUV 7XO

आंतों की सफाई में करता है कमाल

अगर आंतों की सही तरह से सफाई नहीं होती, तो कीड़े और खराब Bacteria पनपने लगते हैं। इससे भूख कम लगती है, खाना खाते ही पेट खराब हो जाता है और शरीर को पोषण भी नहीं मिल पाता। ऐसे में करेला जूस या सलाद के रूप में लेना फायदेमंद हो सकता है।

you-may-not-like-the-taste-but-after-knowing-the-benefits-you-will-feel-like-eating-it-every-day

कड़वापन कम करने के लिए करेला काटकर उस पर नमक लगाकर कुछ देर रख दें, इससे वह पानी छोड़ देता है और स्वाद भी थोड़ा हल्का हो जाता है।

मुंहासे और खुजली की जड़ पर करता है काम

अगर चेहरे पर बार-बार मुंहासे (Pimples) निकलते हैं, खुजली या Dryness रहता है, तो यह खून की गंदगी का संकेत हो सकता है।

खून को साफ करने के लिए रोजाना करेले का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे चेहरे पर निखार आता है और त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों में आराम मिलता है।

शरीर की खुद ठीक होने की ताकत बढ़ाता है करेला

करेला सिर्फ बीमारी के लक्षण नहीं, बल्कि उसके कारणों पर भी काम करता है। यह शरीर के अंदर संतुलन बनाकर खुद को ठीक करने की क्षमता को मजबूत करता है।

इसलिए भले ही इसका स्वाद पसंद न आए, लेकिन सेहत के लिए इसे अपनी Diet में शामिल करना समझदारी भरा कदम हो सकता है।

Amazon Great Republic Day Sale में 10 हजार से कम में मिल रहे सस्ते स्मार्टफोन

0

Amazon Great Republic Day Sale : Amazon पर Great Republic Day Sale की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान Smart Phone से लेकर टीवी, फ्रिज और AC तक कई Products पर भारी छूट दी जा रही है।

अगर आप कम बजट में नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है।

इस बार 10 हजार रुपये से कम में भी ऐसे फोन मिल रहे हैं, जिनमें बड़ी बैटरी, अच्छा Camera और 5G Support जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

cheap-smartphones-available-for-less-than-10000-in-amazon-great-republic-day-sale

iQOO Z10 Lite 5G बड़ी बैटरी और 5G सपोर्ट के साथ

सेल के दौरान iQOO Z10 Lite 5G को बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद 10 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।

cheap-smartphones-available-for-less-than-10000-in-amazon-great-republic-day-sale

इसमें Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलता है, जो रोजमर्रा के काम और हल्की गेमिंग के लिए ठीक माना जाता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 Megapixel का AI Camera दिया गया है।

Lava Bold N1 कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले

अगर आप सस्ता और बड़ा Screen वाला फोन चाहते हैं, तो Lava Bold N1 एक अच्छा ऑप्शन है। सेल में इसकी कीमत करीब 8,499 रुपये रखी गई है।

इसमें 6.75 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो देखने और Social Media के लिए ठीक है।

cheap-smartphones-available-for-less-than-10000-in-amazon-great-republic-day-sale

 

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है और कैमरे के लिए 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा मिलता है, जो Basic Photography के लिए सही है।

Samsung Galaxy M07 भरोसेमंद ब्रांड और अच्छा कैमरा

Samsung Galaxy M07 भी Amazon Sale में काफी सस्ते में मिल रहा है। इसे करीब 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है और कुछ बैंक ऑफर्स पर Instant Cashback भी मिल सकता है।

इस फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

cheap-smartphones-available-for-less-than-10000-in-amazon-great-republic-day-sale

कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का हाई Resolution Camera मिलता है, जिससे अच्छी क्वालिटी की फोटो ली जा सकती हैं।

Realme C73 5G स्मूद डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी

Realme C73 5G की शुरुआती कीमत भले ही 11,499 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान बैंक ऑफर्स के साथ इसे भी कम दाम में खरीदा जा सकता है।

इस फोन में 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद चलती है।

cheap-smartphones-available-for-less-than-10000-in-amazon-great-republic-day-sale

इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है और Dimensity 6300 5G प्लस प्रोसेसर मिलता है, जो बेहतर Performance देता है।

बैंक ऑफर्स और Exchange से और सस्ता पड़ सकता है फोन

सेल के दौरान कई Smart Phone पर बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त छूट मिल रही है।

इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर भी अच्छी रकम का फायदा मिल सकता है। ऐसे में Final Payment से पहले सभी ऑफर्स जरूर चेक करना फायदेमंद रहेगा।

बजट में नया फोन लेने का सही समय

अगर आप लंबे समय से नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे थे, तो Amazon Great Republic Day Sale आपके लिए सही मौका हो सकता है।

10 हजार रुपये से कम में भी अब ऐसे फोन मिल रहे हैं, जिनमें अच्छी बैटरी, ठीक-ठाक कैमरा और 5G जैसे Features मिल जाते हैं। सही जरूरत के हिसाब से फोन चुनकर आप इस सेल का पूरा फायदा उठा सकते हैं।

व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के बाद मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को दिया

Machado Presented her Nobel Peace Prize to Trump : Venezuela की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने शुक्रवार को The White House में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद सबको चौंका दिया।

उन्होंने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को सौंप दिया, जबकि इसी पुरस्कार के लिए Trump भी दावेदार माने जा रहे थे और अंततः यह सम्मान मचाडो को मिला था।

ट्रंप बोले- उन्होंने खुद पुरस्कार देने की पेशकश की

इस मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “उन्होंने मुझे यह पुरस्कार देने की पेशकश की। मुझे यह बहुत अच्छा लगा।

” Trump के मुताबिक, मचाडो ने उनसे कहा कि आपने आठ युद्ध खत्म किए हैं और इस पुरस्कार के आप ही सबसे ज्यादा हकदार हैं। ट्रंप ने मचाडो को एक नेक महिला बताते हुए कहा कि आगे इस विषय पर फिर बातचीत होगी।

Nobel पाने की Trump की कोशिशें पहले भी रही थीं चर्चा में

पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) पाने के लिए खुलकर प्रयास किए थे। वे कई मौकों पर खुद को पीसमेकर बताते हुए अलग-अलग संघर्षों को रोकने का दावा करते रहे थे।

इसके बावजूद 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को दिया गया था, जिससे ट्रंप की नाराजगी भी सामने आई थी।

नोबेल मिलने के एक महीने बाद ट्रंप को सौंपा गया सम्मान

नोबेल कमेटी ने 10 दिसंबर 2025 को मचाडो को शांति पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इसके करीब एक महीने बाद उन्होंने यह सम्मान ट्रंप को सौंप दिया।

इसे लेकर उन्होंने अमेरिका द्वारा Venezuela में किए गए सत्ता परिवर्तन के कदमों के लिए ट्रंप का आभार भी जताया।

फ्रेम में जड़ा गया नोबेल, ट्रंप की तारीफ में लिखा संदेश

मचाडो ने नोबेल शांति पुरस्कार के मेडल को एक बड़े फ्रेम में लगवाकर ट्रंप को सौंपा, जिसमें उनकी ओर से हस्ताक्षरित संदेश भी शामिल था।

इस संदेश में वेनेजुएला के नागरिकों की ओर से सैन्य कार्रवाई के लिए Trump का धन्यवाद किया गया था और सत्ता परिवर्तन को समर्थन दिया गया था।

अमेरिका ने दिखाई ताकत, रूस-चीन को सीधी चुनौती

जनवरी में हुआ था सत्ता परिवर्तन, मादुरो गिरफ्तार

इसी साल 3 जनवरी को Trump के आदेश पर अमेरिकी विशेष बलों ने Venezuela की राजधानी काराकास में ऑपरेशन चलाया था।

इस कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी समेत गिरफ्तार कर अमेरिका ले जाया गया था।

इसके बाद Venezuela में सत्ता परिवर्तन हुआ और अब मादुरो के खिलाफ अमेरिका में आतंकवाद और ड्रग्स से जुड़े मामलों की सुनवाई चल रही है। इसी कार्रवाई के समर्थन में Machado ने Trump को नोबेल सौंपते हुए आभार जताया है।

फोन पर धमकी से हड़कंप , कड़िया मुंडा से अज्ञात लोगों ने मांगी रंगदारी

0

Ranchi/Khunti : भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है. अज्ञात अपराधियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर न सिर्फ पैसों की मांग की, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी. इस घटना से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चिंता का माहौल है.

 

रिम्स में न्यूरोसर्जरी की नई शुरुआत, हाई-टेक माइक्रोस्कोप से हुई सफल ब्रेन सर्जरी

0
  • Ranchi: रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के न्यूरोसर्जरी विभाग के लिए सोमवार का दिन बेहद खास और यादगार बन गया। इस दिन विभाग को एक अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय न्यूरोसर्जिकल माइक्रोस्कोप Carl Zeiss Kinevo की सौगात मिली। इस आधुनिक मशीन का उद्घाटन रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार ने किया।

उद्घाटन के साथ ही हुआ ऐतिहासिक ऑपरेशन

उद्घाटन के दिन ही इस नए माइक्रोस्कोप का पहली बार उपयोग करते हुए एक जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। खास बात यह रही कि इस सर्जरी का नेतृत्व स्वयं रिम्स निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार ने किया। उनके साथ न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश और पूरी टीम मौजूद रही।

मरीज की समस्या और जांच रिपोर्ट

सर्जरी 59 वर्षीय महिला मरीज की की गई, जो लंबे समय से सिरदर्द, उल्टी और मिर्गी जैसे दौरे की समस्या से परेशान थीं। जब मरीज की गहन जांच की गई तो पता चला कि उनके दाहिने फ्रंटल लोब में ब्रेन ट्यूमर मौजूद है। यह स्थिति काफी गंभीर थी और सटीक सर्जरी की जरूरत थी।

हाई-एंड तकनीक से सुरक्षित सर्जरी

नई माइक्रोस्कोप तकनीक की मदद से डॉक्टरों ने पूरी सावधानी और सटीकता के साथ ऑपरेशन किया। इस मशीन से ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई, जिसमें प्रो. प्रवीण तिवारी, डॉ. भारती और डॉ. रीना शामिल थीं।

मरीज की स्थिति और भविष्य की उम्मीद

सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार मरीज के जल्दी स्वस्थ होने की पूरी संभावना है। परिजन भी इलाज से संतुष्ट नजर आए।

माइक्रोस्कोप की खास खूबियां

इस हाई-एंड माइक्रोस्कोप की सबसे बड़ी खासियत 3D इमेजिंग, बेहद साफ और स्पष्ट दृश्यता तथा खास डाई तकनीक है। इसकी मदद से सामान्य और कैंसरग्रस्त कोशिकाओं के बीच साफ अंतर किया जा सकता है। इससे डॉक्टर सर्जरी के दौरान अधिकतम ट्यूमर को सुरक्षित तरीके से निकाल पाते हैं।

यह उपलब्धि न सिर्फ रिम्स बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

हेसल जदुरा जतरा में उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति और एकजुटता का दिया गया संदेश

0

Ranchi : केंद्रीय सरना संघर्ष समिति और हेसल सरना समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हेसल में जदुरा जतरा का भव्य आयोजन किया गया। इस पारंपरिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जतरा के दौरान आदिवासी रीति-रिवाज और परंपराओं का पूरे विधि-विधान के साथ पालन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय माहौल में डूबा रहा।

ईष्ट देव की पूजा और गांव की खुशहाली की कामना

जतरा के अवसर पर सोमरा पाहन, योगेन्द्र पाहन और पाईनभोरा सोहाराई मुंड़ा ने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान रंगवा मुर्गा, माला मुर्गा और सफेद मुर्गा की बलि दी गई। ईष्ट देव से यह प्रार्थना की गई कि गांवों में सुख-समृद्धि बनी रहे, आपसी भाईचारा कायम रहे और खेत-खलिहान हरे-भरे रहें। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।

मुख्य अतिथियों ने संस्कृति बचाने पर दिया जोर

इस जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री बंधू तिर्की और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद महुआ माजी मौजूद रहीं। बंधू तिर्की ने अपने संबोधन में कहा कि यदि झारखंड को सुरक्षित रखना है तो यहां की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को बचाना बेहद जरूरी है। संस्कृति का संरक्षण होगा, तभी समाज और पहचान सुरक्षित रह पाएगी।

एकजुटता से ही बचेगी परंपरा

 


महुआ माजी ने कहा कि जतरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाईचारा और खुशियां बांटने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग रहकर परंपरा और संस्कृति को बचाया नहीं जा सकता, इसके लिए समाज को एकजुट रहना होगा।

युवाओं और शिक्षा पर दिया गया संदेश

  1. ए.सी. सदस्य नारायण उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी पीछे है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों की शिक्षा और युवाओं की भागीदारी जरूरी है। वहीं, केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि जिस तरह आदिवासी समाज अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता है, उसी तरह अपनी संस्कृति और पहचान की रक्षा भी करनी चाहिए।

इन लोगों का रहा विशेष योगदान

जतरा को सफल बनाने में जितू तिर्की, बिक्की तिर्की, बाबू टोप्पो, गौतम कुजूर, गीता कुजूर, अंजीत लकड़ा, राजू लकड़ा, बिष्णु तिर्की, सती तिर्की, अनिता उरांव, सागर टोप्पो, अपना कुजूर, सुमन उरांव, सोनी तिर्की, नेहा तिर्की, गुड्डी कच्छप, जोसेफीन कच्छप सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लापता अंश और अंशिका की तलाश तेज, एसएसपी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक

0

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके के मौसीबाड़ी से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश कुमार और अंशिका कुमारी की तलाश लगातार जारी है। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी को लेकर सोमवार को रांची पुलिस ने एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक Ranchi में एसएसपी के गोपनीय कार्यालय में हुई, जिसमें अब तक की गई पुलिस कार्रवाई और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने की जांच की समीक्षा

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता सीआईडी एडीजी सह रांची जोनल आईजी Manoj Kaushik ने की। बैठक में एसएसपी Rakesh Ranjan सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विशेष टीम द्वारा अब तक उठाए गए सभी कदमों की समीक्षा की। साथ ही, बच्चों की तलाश को और तेज करने के लिए आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

एडीजी ने विशेष टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को जांच में तेजी लाने, सूचनाओं का सही ढंग से अनुपालन करने और हर पहलू पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।

एनजीओ और सामाजिक संगठनों से लिया गया सहयोग

बच्चों की खोज को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने सामाजिक संगठनों और एनजीओ के साथ भी समन्वय बढ़ाया है। सोमवार को एसएसपी के नेतृत्व में एसपी ग्रामीण और एसपी यातायात ने नोबेल पुरस्कार विजेता Kailash Satyarthi द्वारा संचालित ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

इस बैठक में एवीए फाउंडेशन के स्टेट को-ऑर्डिनेटर ब्रजेश मिश्रा, चाइल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट राहुल मेहता, छोटानागपुर सांस्कृतिक संगठन की सच्ची कुमारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने बच्चों की जल्द बरामदगी के लिए अपने-अपने स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया।

20 राज्यों में फैले नेटवर्क से तलाश

रांची पुलिस ने बताया कि इन संगठनों के माध्यम से पैन इंडिया स्तर पर 20 राज्यों के 439 जिलों में कार्यरत एनजीओ कार्यकर्ताओं और चाइल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट से संपर्क किया गया है। सभी से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों की तलाश में मदद करें और किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं।

  1. पुलिस का कहना है कि अंश और अंशिका की सुरक्षित वापसी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।