तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, दो लोग घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में एक पंडित और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए हरिहरगंज पूर्वी के पूर्व मुखिया सरोज मेहता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके लाइसेंसी हथियार को भी जब्त कर लिया है।

थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि राहुल रजक के घर तिलक समारोह चल रहा था, तभी आरोपी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पूजा करा रहे पंडित के पैर में गोली लगी, जबकि सिल्दा गांव के जागेश्वर बैठ के पीठ में गोली लगी। दोनों घायलों को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के हथियार का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hot this week

बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बोला- ‘भूत समझकर मारा’

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बोला- ‘भूत समझकर मारा’

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...

घर में घुसकर दंपती पर चाकू से हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Patna : पटना के लालबाग इलाके में शनिवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img