रांची में मौसम सुहाना, बारिश और तेज हवाओं से मई में भी जारी रहेगी ठंडक

Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश ने अप्रैल की तेज गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम का यह बदला मिजाज अब मई के पहले सप्ताह में भी जारी रहने की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार, मई के शुरुआती दिनों में तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे वातावरण में नमी बनी रहेगी और गर्मी कम महसूस होगी।

पूरे मई में 40 डिग्री से नीचे रह सकता है पारा

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार पूरे मई महीने में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रह सकता है। हालांकि दूसरे और तीसरे सप्ताह में थोड़ी गर्मी बढ़ सकती है, लेकिन यह ज्यादा तीव्र नहीं होगी। बार-बार बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में मौसम लगातार बदल रहा है। इसके प्रभाव से कई जगहों पर बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

3 से 8 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 से 8 मई तक झारखंड में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 4 मई को रांची समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

अगले दिनों में भी बारिश जारी रहने के संकेत

5 और 6 मई को भी कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 7 और 8 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा के झोंके देखने को मिल सकते हैं।

Hot this week

धनबाद नगर निगम में हथियारों पर सख्ती, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक

Dhanbad : बिहार के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय...

रांची में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन, सीएम हेमंत सोरेन को दिया गया निमंत्रण

Ranchi : राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज...

Topics

धनबाद नगर निगम में हथियारों पर सख्ती, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक

Dhanbad : बिहार के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img