बहरागोड़ा में मिला दूसरा अमेरिकी बम, सेना ने इलाके को किया सील, ड्रोन सर्वे जारी

Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी के किनारे बम मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पहले 17 मार्च को 500 पाउंड का बम मिलने के बाद अब सेना के ड्रोन सर्वे में एक और बम का पता चला है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम ने पनिपाड़ा-नागुडसाई मार्ग स्थित इलाके में आधुनिक उपकरणों और ड्रोन की मदद से जांच की। इस दौरान एक और बम के संकेत मिले, जिसे फिलहाल निष्क्रिय स्थिति में बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बरामद बम ‘AN-M64 500 lb’ प्रकार का अमेरिकी हवाई बम है, जिसकी विस्फोटक क्षमता काफी खतरनाक मानी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इतने साल बाद भी इसका बारूद सक्रिय हो सकता है। सुरक्षा को देखते हुए सेना ने घटनास्थल के आसपास करीब 2 किलोमीटर के दायरे को ‘नो-गो जोन’ घोषित कर दिया है। पुलिस ने भी इलाके को सील कर आम लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। सेना की टीम बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि यह बेहद संवेदनशील काम है, क्योंकि जरा सी चूक बड़ा हादसा करा सकती है। फिलहाल उच्च अधिकारियों के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

घाटशिला के एसडीपीओ अजीत कुजूर ने बताया कि सेना मेटल डिटेक्टर की मदद से इलाके में सर्च अभियान चला रही है और जल्द ही बम को डिफ्यूज किया जा सकता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इलाके में और भी बम दबे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सक्रिय रहा था, जिससे यहां ‘अनएक्सप्लोडेड ऑर्डनेंस’ (UXO) होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Also Read : रांची में प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी की मांग, कारोबारी परिवार दहशत में

Hot this week

गिरिडीह गोलीकांड का खुलासा, दोस्त की ही पिस्टल से लगी थी गोली

Giridih shooting Incident Revealed: गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा...

झारखंड में बदला मौसम, 30 मार्च तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Weather changes in Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची समेत...

Topics

गिरिडीह गोलीकांड का खुलासा, दोस्त की ही पिस्टल से लगी थी गोली

Giridih shooting Incident Revealed: गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img