रामनवमी पर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, 26 से 28 मार्च तक कई मार्गों पर डायवर्जन

Ranchi : रामनवमी के अवसर पर शहर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। 26 मार्च से 28 मार्च 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए कई सड़कों पर वाहनों के संचालन पर रोक और डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

26 मार्च: झांकियों के दौरान पाबंदी

26 मार्च की शाम शहर के विभिन्न अखाड़ों से झांकियां निकाली जाएंगी। इस दौरान शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी और उन्हें रिंग रोड से गुजरना होगा। शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक छोटे मालवाहक वाहन भी नहीं चलेंगे। इसके अलावा किशोरी यादव चौक, अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक और सुजाता चौक के आसपास ऑटो, टोटो और बसों का संचालन बंद रहेगा।

27 मार्च: मुख्य शोभायात्रा, कड़ी निगरानी

27 मार्च को मुख्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दिन सुबह 8 बजे से 28 मार्च सुबह 4 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक ऑटो, टोटो और अन्य छोटे वाहनों के संचालन पर भी रोक रहेगी।

इन मार्गों पर पूरी तरह नो-एंट्री

दोपहर 1 बजे से जुलूस खत्म होने तक कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इनमें किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक और शहीद चौक, सर्कुलर रोड से जेल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, प्लाजा चौक, चडरी तालाब, पुरूलिया रोड, एसएन गांगुली रोड, चर्च रोड, सुजाता चौक, राजेंद्र चौक, पिस्का मोड़ और रातू रोड शामिल हैं। जरूरत के अनुसार इन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

28 मार्च : विसर्जन के दिन भी नियंत्रण

28 मार्च को चैती दुर्गा विसर्जन के दौरान सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। विसर्जन रूट के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, वैकल्पिक मार्ग अपनाने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। रामनवमी के दौरान शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

 

Hot this week

गिरिडीह गोलीकांड का खुलासा, दोस्त की ही पिस्टल से लगी थी गोली

Giridih shooting Incident Revealed: गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा...

झारखंड में बदला मौसम, 30 मार्च तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Weather changes in Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची समेत...

Topics

गिरिडीह गोलीकांड का खुलासा, दोस्त की ही पिस्टल से लगी थी गोली

Giridih shooting Incident Revealed: गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img