गुमला में तालाब में डूबने से 11 साल की बच्ची की मौत, गांव में शोक

Gumla : झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड के मुर्गू चैलीटोली गांव में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय रितिका कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम रितिका अपनी बड़ी बहन के साथ बकरियां चराने खेत गई थी। इसी दौरान दोनों बहनें पास के तालाब में नहाने उतर गईं। नहाते समय वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

बताया जा रहा है कि रितिका ने अपनी बड़ी बहन को बचाने की कोशिश की और उसे किनारे की ओर धकेला। बड़ी बहन किसी तरह बाहर निकल गई, लेकिन रितिका खुद गहरे पानी में डूब गई। बड़ी बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रितिका को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Hot this week

गिरिडीह का तेलोडीह पंचायत बना मिसाल, CM से मिला सम्मान और 10 लाख का पुरस्कार

Giridih : जिले का तेलोडीह पंचायत स्वच्छता, पारदर्शिता और...

Topics

गिरिडीह का तेलोडीह पंचायत बना मिसाल, CM से मिला सम्मान और 10 लाख का पुरस्कार

Giridih : जिले का तेलोडीह पंचायत स्वच्छता, पारदर्शिता और...

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Ranchi : झारखंड में ज्येष्ठ महीने के आने से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img