झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Ranchi : झारखंड में ज्येष्ठ महीने के आने से पहले ही भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी रांची में तापमान थोड़ा कम है, लेकिन यहां भी गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो रही है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पलामू सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के अनुसार, पलामू जिला इस समय सबसे ज्यादा गर्म है, जहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। वहीं गुमला में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे वहां रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहीं।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में तेज गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

कहीं-कहीं बारिश और तेज हवाएं

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को रांची, संथाल परगना, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, सिंहभूम, खूंटी और सिमडेगा में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इससे कुछ समय के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन गर्मी का असर बना हुआ है।

आंधी और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कुछ जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है और हल्की बारिश की भी संभावना है। वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read : झारखंड में बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, स्मार्ट मीटर से पारदर्शी बिलिंग की शुरुआत

Hot this week

गिरिडीह का तेलोडीह पंचायत बना मिसाल, CM से मिला सम्मान और 10 लाख का पुरस्कार

Giridih : जिले का तेलोडीह पंचायत स्वच्छता, पारदर्शिता और...

Topics

गिरिडीह का तेलोडीह पंचायत बना मिसाल, CM से मिला सम्मान और 10 लाख का पुरस्कार

Giridih : जिले का तेलोडीह पंचायत स्वच्छता, पारदर्शिता और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img