Patna : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पटना के 22 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें 13,024 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा समेत कुल 1,298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
पहले दिन दो पालियों में परीक्षा
परीक्षा के पहले दिन शनिवार को दो शिफ्ट में एग्जाम कराया गया।
पहली पाली: सामान्य हिन्दी (सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक)
दूसरी पाली: निबंध पत्र (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
आगे का शेड्यूल
27 अप्रैल: सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) – सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
28 अप्रैल: सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) – सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
29 अप्रैल: ऐच्छिक विषय – सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
30 अप्रैल: वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छिक विषय – सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
इन पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के जरिए कई महत्वपूर्ण पदों पर बहाली की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
100 सीनियर डिप्टी कलेक्टर
14 डीएसपी
79 वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (FAO)
459 प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी
502 प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य पद
कड़े सुरक्षा इंतजाम
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी 22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सख्त जांच के बाद ही एंट्री
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सख्ती से जांच की जा रही है। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

