फोन पर धमकी से हड़कंप , कड़िया मुंडा से अज्ञात लोगों ने मांगी रंगदारी

Ranchi/Khunti : भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है. अज्ञात अपराधियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर न सिर्फ पैसों की मांग की, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी. इस घटना से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चिंता का माहौल है.

 

निजी सहायक को आया धमकी भरा कॉल

मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा कॉल कड़िया मुंडा के निजी सहायक डॉ. निर्मल सिंह के मोबाइल फोन पर आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी होने का दावा किया और डराने-धमकाने के अंदाज में पैसों की मांग की. कॉल की भाषा और लहजे से साफ था कि सामने वाला व्यक्ति दबाव बनाना चाहता था.

अस्वस्थ हैं कड़िया मुंडा

बताया जा रहा है कि 80 वर्षीय कड़िया मुंडा इन दिनों बीमार चल रहे हैं. ऐसे समय में इस तरह के बार-बार आ रहे धमकी भरे कॉल्स ने उनकी मानसिक परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को और बढ़ा दिया है. उनके लंबे सार्वजनिक जीवन में यह पहली बार है, जब उन्हें इस तरह की धमकी का सामना करना पड़ा है.

सोशल मीडिया के जरिए उठाई आवाज

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. निर्मल सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की जानकारी साझा की. उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय और झारखंड पुलिस को टैग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उनकी पोस्ट के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया.

साइबर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

डॉ. निर्मल सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर ले लिया है और तकनीकी जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित साइबर गिरोह तो नहीं है, जो वीआईपी और चर्चित लोगों को निशाना बना रहा हो.

पुलिस का कहना है कि जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही दोषियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी.

Hot this week

बंगाल-तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड: आज़ादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग, CEC ने किया सलाम

Legislative Assembly Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img