गैस सिलेंडर की किल्लत पर झारखंड विधानसभा के बाहर हंगामा, मंत्री रिक्शा चलाकर पहुंचे

LPG Cylinder Shortage India: देश और राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की बढ़ती किल्लत को लेकर सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के पोर्टिको में सत्ताधारी इंडिया ब्लॉक के विधायक और मंत्रियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को इस समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे मंत्री

प्रदर्शन के दौरान एक अनोखी तस्वीर भी देखने को मिली। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे। उनके रिक्शे पर राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सवार नजर आईं। दोनों मंत्रियों ने इस तरह से विरोध जताते हुए कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की स्थिति बेहद खराब हो गई है।

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि देश इस समय गंभीर हालात से गुजर रहा है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की भारी किल्लत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें खुद गैस सिलेंडर ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है, जो स्थिति की गंभीरता को दिखाता है।

“लोगों के घरों में नहीं बन रहा खाना”

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि LPG की कमी का असर आम लोगों के जीवन पर साफ दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि कई घरों में खाना नहीं बन पा रहा है। होटल, रेस्तरां और यहां तक कि छात्रों के हॉस्टलों में भी गैस की कमी के कारण खाना बनाने में परेशानी हो रही है।

“हरदीप पुरी ने देशवासियों को गुमराह किया”

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने देशवासियों को गुमराह किया है। उनके मुताबिक सरकार की गलत नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है और आम जनता परेशान है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi को देश की समस्याओं का समाधान करने के बजाय दूसरे देशों से अनुमति लेने की जरूरत पड़ रही है, जो बेहद चिंताजनक है। इसी के विरोध में वे रिक्शा से विधानसभा पहुंचे।

“मंदिरों में भी नहीं बन रहा भोग”

प्रदीप यादव ने केंद्र सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगह मंदिरों में भगवान का भोग तक नहीं बन पा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को हिंदूवादी बताते हैं, वे इस मुद्दे पर चुप हैं।

“मोदी सरकार आने के बाद बढ़ीं परेशानियां”

आरजेडी विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने भी केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तब से देश लगातार नई-नई परेशानियों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि LPG की किल्लत इसका ताजा उदाहरण है।

प्रदर्शन के दौरान सत्ताधारी दल के विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य करने की मांग की।

Hot this week

क्या होर्मुज में जहाजों को देना पड़ता है टोल?

Middle East War: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका-इजरायल...

Topics

क्या होर्मुज में जहाजों को देना पड़ता है टोल?

Middle East War: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका-इजरायल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img