रांची में 28 अप्रैल को BJP का मशाल जुलूस, महिला आरक्षण मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना

BJP Ranchi torch March : झारखंड में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़े संशोधन बिल के संसद में पारित नहीं होने के बाद BJP ने विपक्षी दलों पर हमला तेज कर दिया है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ हैं।

इसी कड़ी में BJP विधायक पूर्णिमा साहू दास ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर 28 अप्रैल को राजधानी में विशाल मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस जुलूस के जरिए महिलाएं ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में अपनी आवाज उठाएंगी।

Purnima Sahu Das ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती थी कि महिलाओं को जल्द से जल्द विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिले, लेकिन विपक्षी दलों ने भ्रम फैलाकर इस कानून को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने संसद में इस बिल को गिराकर अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण, जनगणना और परिसीमन एक-दूसरे से जुड़े मुद्दे हैं और परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसे लागू होना ही है। उनके अनुसार, परिसीमन लागू होने के बाद राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ेगी और इससे किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा।

विधायक ने विपक्षी दलों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने यह गलत प्रचार किया कि केंद्र सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के बहाने परिसीमन लागू करना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस, JMM, TMC , DMK और सपा जैसे दलों पर जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

प्रेस वार्ता में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी और अन्य नेता भी मौजूद रहीं।

Hot this week

रांची में अस्मिता लीग की शुरुआत, 400 बालिका खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा

Ranchi Asmita League : रांची के मोराबादी स्थित मरांग...

Topics

जमशेदपुर में लोको पायलट की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Jamshedpur murder case: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img