Bokaro Thermal Power Plant : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट क्षमता वाले ए पावर प्लांट में सोमवार सुबह बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद हो गया। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार Power Plant के बॉयलर में Tube Leakage होने के कारण उत्पादन रोकना पड़ा। उसी समय यूनिट से लगभग 290 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था।
तकनीकी खराबी के बाद प्लांट को मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, Tube leakage की मरम्मत कर उत्पादन फिर से शुरू करने में लगभग दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इस मामले पर डीवीसी के वरीय जीएम (ओएंडएम) मधुकर श्रीवास्तव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

