Ranchi Asmita League : रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम (Marang Gomke Astroturf Hockey Stadium) में सोमवार को रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी कुमार रजत ने किया। इस मौके पर शिवेंद्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य और रजनीश कुमार सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में Football, Hockey, Badminton, Wrestling, Boxing और कबड्डी जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। करीब 400 बालिका खिलाड़ी इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। आयोजन में डे-बोर्डिंग, आवासीय, खेलो इंडिया और एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ी और प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।
Hockey प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर, रांची और बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बरियातू की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 4-0 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का Final Match मंगलवार को दोपहर 3 बजे खेला जाएगा, जबकि शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने किया। मंच संचालन अजय झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन (Thank you Note) आशीष कुमार बनर्जी ने दिया। आयोजन को सफल बनाने में बिरसी मुंडू और मुकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

