LPG Gas Cylinder Booking: अगर आपके घर का LPG सिलेंडर खत्म होने वाला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप बिना गैस एजेंसी जाए कॉल, SMS, WhatsApp या मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
Indane, HP Gas और Bharat Gas जैसी कंपनियां ग्राहकों को घर बैठे बुकिंग की कई सुविधाएं दे रही हैं।
हालांकि हाल के दिनों में देश के कुछ हिस्सों में बुकिंग सिस्टम पर ज्यादा लोड होने की खबरें भी आई हैं। ऐसे में अगर कॉल से बुकिंग नहीं हो पा रही हो तो दूसरे तरीके अपनाए जा सकते हैं।
कॉल से ऐसे करें सिलेंडर बुक
अगर आपके पास HP Gas कनेक्शन है तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से IVRS नंबर 88888 23456 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 94936 02222 पर मिस्ड कॉल देकर भी बुकिंग की जा सकती है।
Bharat Gas के ग्राहक 77150 12345 या 77180 12345 पर कॉल करके LPG रिफिल बुक कर सकते हैं।
वहीं Indane Gas यूजर्स 7718955555 नंबर पर कॉल या SMS के जरिए सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
WhatsApp से भी मिनटों में बुकिंग
अब गैस सिलेंडर WhatsApp के जरिए भी आसानी से बुक किया जा सकता है। इसके लिए अपनी गैस कंपनी का नंबर मोबाइल में सेव करना होगा।
बुकिंग के WhatsApp नंबर इस तरह हैं।
- Indane Gas: 75888 88824
- HP Gas: 92222 01122
- Bharat Gas: 1800 22 4344
इन नंबरों पर Hi या REFILL लिखकर मैसेज भेजना होता है। इसके बाद स्क्रीन पर आने वाले स्टेप्स को फॉलो करके बुकिंग पूरी की जा सकती है।
मोबाइल ऐप से भी आसान सुविधा
तीनों गैस कंपनियों की अपनी-अपनी मोबाइल ऐप भी हैं, जिनसे आप सिलेंडर बुकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन पेमेंट और डिलीवरी स्टेटस भी चेक कर सकते हैं
- Indane: IndianOil ONE ऐप
- HP Gas: HP Gas ऐप
- Bharat Gas: Hello BPCL ऐप
ये ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
LPG बुकिंग के नियम में हुआ बदलाव
सरकार ने हाल ही में LPG सिलेंडर बुकिंग से जुड़े नियम में बदलाव किया है। अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा। पहले यह समय 21 दिन था।
सरकार का कहना है कि यह फैसला सिलेंडर की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं तक बराबर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। ग्रामीण इलाकों में यह गैप कुछ जगहों पर 45 दिन तक भी हो सकता है।

