भारत को 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी, भुवनेश्वर होगा होस्ट सिटी

Bhubaneswar : भारत को पहली बार 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता कलिंगा इंडोर एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित होगी, जो साउथ एशिया का सबसे बड़ा इंडोर एथलेटिक्स स्टेडियम माना जाता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने टोरून (पोलैंड) में हुई बैठक में भारत की मेजबानी को मंजूरी दी।

इससे पहले जनवरी में वर्ल्ड एथलेटिक्स की टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था और तैयारियों पर संतोष जताया था। भारत पहली बार इस चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही भारत एशिया का चौथा देश बन जाएगा, जिसने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की है। इससे पहले जापान, कतर और चीन में इसका आयोजन हो चुका है।

यह चैंपियनशिप हर दो साल में आयोजित होती है और इसकी शुरुआत 1985 में पेरिस से हुई थी। 2028 में होने वाला यह इसका 22वां संस्करण होगा। वहीं, 2026 का अगला संस्करण टोरून (पोलैंड) में आयोजित होगा। अब तक भारत इस प्रतियोगिता में कोई पदक नहीं जीत पाया है, जबकि अमेरिका 270 पदकों के साथ सबसे सफल देश है।

इसके अलावा भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी मिली है। अहमदाबाद को इसका होस्ट सिटी चुना गया है। इससे पहले भारत ने 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का सफल आयोजन किया था, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 101 पदक जीते थे। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने इस फैसले पर आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे।

 

Hot this week

पलामू में संदिग्ध हालात में मिली युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर के रेडमा इलाके...

प्रीमियम पेट्रोल महंगा, 20 मार्च से नई कीमतें लागू

New Delhi : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों...

IAS विनय चौबे की जमानत पर 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Hazaribagh : हजारीबाग में सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री...

रांची में CRPF ट्रक पर गिरा बिजली पोल, ड्राइवर घायल

Ranchi : राजधानी रांची के HEC इलाके के सेक्टर-2...

Topics

प्रीमियम पेट्रोल महंगा, 20 मार्च से नई कीमतें लागू

New Delhi : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों...

IAS विनय चौबे की जमानत पर 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Hazaribagh : हजारीबाग में सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री...

रांची में CRPF ट्रक पर गिरा बिजली पोल, ड्राइवर घायल

Ranchi : राजधानी रांची के HEC इलाके के सेक्टर-2...

रांची खादी मेले में हादसा : करंट लगने से दुकानदार की मौत

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img