रांची टोल प्लाजा पर हंगामा, शादी में जा रहे लोगों ने कर्मियों से की मारपीट, लूट का आरोप

Ranchi : मांडर थाना क्षेत्र के एक टोल प्लाजा पर बीती देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब शादी समारोह में जा रहे 50–60 लोगों के समूह ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

छोटे विवाद से बढ़ा मामला

टोल प्रबंधन के अनुसार, कुछ लोग नियमों को तोड़ते हुए गलत दिशा से टोल प्लाजा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने जब उन्हें रोका, तो वे उग्र हो गए और जबरन टोल लाइन तोड़कर अंदर घुस गए। मिली जानकारी के अनुसार विवाद लाइन नंबर 7 से शुरू हुआ, जो ऑटो और बाइक के लिए निर्धारित है। इसके बावजूद कुछ लोग कार लेकर उसी लेन से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। देखते ही देखते वहां 30–40 से बढ़कर 50–60 लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति बेकाबू हो गई।

टोल

कर्मचारियों से मारपीट, कई घायल

टोल मैनेजर का आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। लात-घूंसों से की गई पिटाई में टोल मैनेजर, अकाउंटेंट समेत करीब आधा दर्जन कर्मी घायल हो गए। महिला कर्मियों के साथ भी बदसलूकी की गई। दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।

पत्थरबाजी और लूट का आरोप

हमलावरों ने टोल प्लाजा पर पत्थरबाजी कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। साथ ही टोल कार्यालय से करीब 70 हजार रुपए नकद और कैश अलमारी की चाबी लूटकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद वारदात, जांच जारी

पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। शिकायत में कुछ वाहनों के नंबर भी दिए गए हैं। टोल प्रबंधन ने मांडर थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Also Read : गिरिडीह में तेज रफ्तार पिकअप वैन हादसे का शिकार, बिजली पोल और पेड़ से टकराई

Hot this week

मैक्लुस्कीगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

McCluskieganj Police : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को...

पटना में कॉलेज की लैब में लगी आग, सामान जलकर राख

Patna Fire Incident : राजधानी पटना के दिनकर गोलंबर...

Topics

पटना में कॉलेज की लैब में लगी आग, सामान जलकर राख

Patna Fire Incident : राजधानी पटना के दिनकर गोलंबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img