पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान, राज्यपाल से की मुलाकात

Jharkhand Sports News : झारखंड के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने अपनी शानदार उपलब्धियों से एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में झारखंड पेंचक सिलाट संघ के नेतृत्व में खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधिमंडल Governor Santosh Gangwar से मिला।

यह प्रतिनिधिमंडल संघ की प्रदेश महासचिव और संस्थापक डॉली कुमारी सिंह के नेतृत्व में राजभवन पहुंचा। इस दौरान खिलाड़ियों ने गुजरात के आणंद में आयोजित Khelo India Asmita Penchak Silat League की सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन और अनुभव साझा किए।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इन बेटियों ने अनुशासन और समर्पण के बल पर झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर खिलाड़ियों और संघ के पदाधिकारियों ने पेंचक सिलाट खेल को झारखंड में सरकारी मान्यता देने की मांग भी रखी। इस पर राज्यपाल ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

संघ की प्रदेश सचिव Dolly Kumari Singh ने राज्यपाल का आभार जताते हुए कहा कि इस सम्मान से खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद झारखंड के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में पलक साहू (स्वर्ण), जानवी आलिया महतो (रजत) और तेजस्विनी खाती, आस्था, विशाखा थापा, कृपा राणा व स्वेता कुमारी (कांस्य) शामिल हैं।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष किशोर मंत्री, चीफ टेक्निकल डायरेक्टर विजय कुमार लिम्बु, अंजन राणा, कोच सूरज चिक बड़ाइक और अमृत मुंडा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hot this week

Topics

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर सड़क धंसी, यातायात प्रभावित

Bokaro Road Collapse : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह...

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 93.70% छात्र हुए पास

CBSE Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img