सारंडा मुठभेड़ में घायल CRPF जवानों को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया, ग्रीन कॉरिडोर बना

Saranda encounter Jharkhand: सारंडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल CRPF के Inspector सत्य प्रकाश और शैलेश कुमार दुबे को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया है। गुरुवार को रांची में इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को एम्स रेफर किया।

मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के बाद दोनों जवानों को पहले एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की सलाह दी।

इसके बाद रांची ट्रैफिक पुलिस ने अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया, ताकि Ambulance को बिना किसी रुकावट के जल्दी एयरपोर्ट पहुंचाया जा सके। पुलिस की तत्परता से दोनों घायलों को सिर्फ 4 से 5 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा दिया गया।

Traffic SP Rakesh Singh ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को सक्रिय किया गया और तुरंत ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया, जिससे दोनों जवानों को कम समय में एयरपोर्ट पहुंचाकर एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना किया गया।

Hot this week

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

धनबाद में दिनदहाड़े फायरिंग, घर में घुसकर शुभम यादव की हत्या, इलाके में तनाव

Dhanbad : जिले के सोनारडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े...

Topics

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने फर्जी बैंक...

अंतरात्मा की आवाज़ पर भारी पड़ी विपक्ष की एकजुटता

Women Reservation Bill: संसद में शुक्रवार को एकजुट विपक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img