रांची में पुलिस की सतर्कता से टली अनहोनी, घर से भागे तीन बच्चे रेलवे स्टेशन से बरामद

Ranchi : राजधानी में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। खादगढ़ा कांटाटोली इलाके से लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने समय रहते सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चे शहर छोड़कर भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें Ranchi Railway Station से पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे अचानक अपने घर से बिना बताए निकल गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाकर तलाश शुरू की।

तकनीकी जांच और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां तीनों बच्चे सुरक्षित हालत में मिल गए। बरामदगी के बाद पूछताछ में बच्चों ने बताया कि घर में डांट-फटकार और पिटाई के कारण वे नाराज होकर घर छोड़कर जा रहे थे।

पुलिस ने तीनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया है और उन्हें समझाइश भी दी है। इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई।

Also Read : हजारीबाग केंद्रीय कारा में 589 नए CCTV कैमरे लगेंगे, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक 

Hot this week

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

Bokaro : बोकारो जिले के सीसीएल के कथारा क्षेत्र...

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

धनबाद में दिनदहाड़े फायरिंग, घर में घुसकर शुभम यादव की हत्या, इलाके में तनाव

Dhanbad : जिले के सोनारडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े...

Topics

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने फर्जी बैंक...

अंतरात्मा की आवाज़ पर भारी पड़ी विपक्ष की एकजुटता

Women Reservation Bill: संसद में शुक्रवार को एकजुट विपक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img