Gumla News : झारखंड के गुमला जिले के सदर प्रखंड स्थित डूमरटोली (Dumartoli) गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां 55 वर्षीय थियोडोर एक्का की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, थियोडोर एक्का अपने खेत में सब्जी की खेती के लिए पानी देने के उद्देश्य से कुएं पर मोटर लगाने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक Assam Rifles से सेवानिवृत्त थे और Retirement के बाद खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

