अंत्योदय कार्डधारकों को अब समय पर मिलेगी चीनी, सरकार ने बदली सप्लाई व्यवस्था

Antyodaya Scheme : राज्य के करीब साढ़े तीन लाख अंत्योदय कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने चीनी वितरण को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब चीनी सप्लाई के लिए तीन महीने के छोटे करार की जगह एक साल का बड़ा टेंडर जारी किया जाएगा।

विभाग का कहना है कि पहले कम अवधि के Tender की वजह से ठेकेदार आगे नहीं आ रहे थे। बार-बार टेंडर निकालने के बावजूद प्रक्रिया अटक रही थी। अब एक साल के करार से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार, छोटी अवधि होने के कारण ठेकेदार जरूरी व्यवस्था बनाने से बचते थे। लेकिन अब लंबा समय मिलने से बड़ी कंपनियां और चीनी मिल मालिक भी रुचि दिखाएंगे।

इस फैसले से लगभग सवा चार लाख परिवारों को फायदा होगा। अभी करीब साढ़े तीन लाख अंत्योदय कार्डधारकों को हर महीने एक किलो चीनी दी जाती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद राशन दुकानों तक चीनी की सप्लाई समय पर और बिना रुकावट पहुंचेगी।

Food Supply Director Dilip Tirkey ने बताया कि इस बदलाव का मकसद ठेकेदारों को बेहतर कामकाजी माहौल देना और लोगों तक योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के पहुंचाना है।

Hot this week

कुएं में गिरने से रिटायर फौजी की मौत, इलाके में शोक

Gumla News : झारखंड के गुमला जिले के सदर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img