झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए डीसी

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 17 IAS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कई जिलों में नए डीसी नियुक्त किए गए हैं।

इस फेरबदल के तहत सचिवालय, आयोग और विभिन्न संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का मानना है कि इससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और विकास कार्यों को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।

जारी सूची के अनुसार, राजीव रंजन को जमशेदपुर, संदीप कुमार को लातेहार, अनन्य मित्तल को गढ़वा, कर्ण सत्यार्थी को गुमला और मेधा भारद्वाज को पाकुड़ का डीसी बनाया गया है। वहीं लोकेश मिश्रा को गोड्डा, शशि प्रकाश सिंह को देवघर, उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा और हेमंत सती को हजारीबाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा मनीष कुमार को चाईबासा, ऋतुराज को रामगढ़, रवि आनंद को चतरा और दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। दिलीप प्रताप सिंह को पलामू, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी, संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा और आलोक कुमार को जामताड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और विकास योजनाओं में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद है कि नए उपायुक्तों की तैनाती से जिलों में कामकाज में सुधार होगा और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Hot this week

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

धनबाद में दिनदहाड़े फायरिंग, घर में घुसकर शुभम यादव की हत्या, इलाके में तनाव

Dhanbad : जिले के सोनारडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े...

फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने फर्जी बैंक...

Topics

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने फर्जी बैंक...

अंतरात्मा की आवाज़ पर भारी पड़ी विपक्ष की एकजुटता

Women Reservation Bill: संसद में शुक्रवार को एकजुट विपक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img