धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद कॉलोनी में भोर-भोर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने स्थानीय व्यवसायी रौशन बर्णवाल के घर के बाहर खड़ी ऑटो को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायरिंग की। गोली लगने से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं और क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है। पीड़ित के परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हमला प्रतिबंधित मांगुर मछली के कारोबार में वर्चस्व को लेकर किया गया हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

बंगाल में 62% वोटिंग, गर्मी-हिंसा के बीच भी जबरदस्त उत्साह

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चिलचिलाती गर्मी, बमबाजी,...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 95.27% छात्र पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वार्षिक...

पटना में 10 साल की बच्ची का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Patna : पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एक...

IAS विनय चौबे की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में निलंबित IAS अधिकारी विनय...

देवघर में NIA और ATS की बड़ी कार्रवाई, दो संदिग्ध हिरासत में

Deoghar : झारखंड के देवघर जिले में राष्ट्रीय जांच...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img