Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा और बोर्ड ने नया रिकॉर्ड बनाया है। छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर के जरिए आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में 4 छात्र टॉपर
इस बार की मेरिट लिस्ट खास रही। टॉप-3 में कुल 10 छात्रों ने जगह बनाई है।
- पहला स्थान (99.60%): प्रियांशु कुमारी (हजारीबाग), शिवांगी कुमारी (सिमडेगा), प्रेम कुमार साहू (रांची) और सन्नी कुमार वर्मा (रांची) ने 500 में से 498 अंक लेकर संयुक्त रूप से टॉप किया।
- दूसरा स्थान (99.20%): दिव्यांशु उरांव, खिलेश साहू (दोनों गुमला), वैष्णवी श्री और जूलिता मिंज (दोनों हजारीबाग) ने 496 अंक हासिल किए।
- तीसरा स्थान (98.80%): महताब अंसारी, प्रीत राज, अमीषा कुमारी और रानी दीप्ति ने 494 अंकों के साथ तीसरा स्थान साझा किया।
परीक्षा परिणाम एक नजर में
इस वर्ष कुल 4,22,109 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 4,02,178 छात्र सफल रहे। कुल पास प्रतिशत 95.278% दर्ज किया गया।
श्रेणीवार रिजल्ट
- प्रथम श्रेणी : 2,26,957 छात्र
- द्वितीय श्रेणी : 1,60,673 छात्र
- तृतीय श्रेणी : 14,548 छात्र
डिजीलॉकर पर ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र DigiLocker के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
2. ‘Jharkhand Academic Council’ विकल्प चुनें।
3. रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
4. ‘Get Document’ पर क्लिक करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
Also Read : पटना में 10 साल की बच्ची का शव बरामद, इलाके में सनसनी

