झारखंड में कहीं बारिश-वज्रपात, तो कहीं हीट वेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में आज यानी सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश और वज्रपात की संभावना है, तो कहीं भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है।

डाल्टनगंज बना सबसे गर्म इलाका

राज्य में बढ़ती गर्मी के बीच पलामू का डाल्टनगंज सबसे गर्म क्षेत्र बन गया है। यहां पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

अन्य शहरों में भी गर्मी का असर

जमशेदपुर में 41.6 डिग्री, बोकारो में 43.1 डिग्री और रांची में 39.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा चाईबासा, देवघर, सरायकेला और कोडरमा में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सिर्फ लातेहार और पाकुड़ में तापमान थोड़ा कम रहा।

उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार

मौसम विभाग के अनुसार देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में हल्की बारिश, गरज और वज्रपात की संभावना जताई गई है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है, जिससे लू का खतरा बना हुआ है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 21 अप्रैल को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं 22 अप्रैल के बाद मौसम साफ और शुष्क होने लगेगा। 23 अप्रैल तक तापमान में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

 

Hot this week

जमशेदपुर में 227 किलो का बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र...

Topics

जमशेदपुर में 227 किलो का बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र...

गिरिडीह में सात घर जलकर राख, कई परिवार बेघर

Giridih : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img