झारखंड सीमा से सटे जशपुर में विमान हादसा, जंगल में गिरा एयरक्राफ्ट

Ranchi/Jashpur : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे जशपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। नारायणपुर थाना क्षेत्र के रतनपहली जंगल में एक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान पेड़ से टकराने के बाद जमीन पर गिर गया।

खुरासागढ़ा गांव के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना खुरासागढ़ा गांव के पास पहाड़ी इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि विमान काफी नीचे उड़ रहा था और संभवतः तकनीकी खराबी के कारण पेड़ों से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान के टुकड़े बिखर गए और उसमें आग लग गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ियों के बीच आग की लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है। धुआं देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

राहत-बचाव में आ रही दिक्कतें

घटनास्थल घने जंगल और दुर्गम इलाके में होने के कारण बचाव टीमों को पहुंचने में परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से पुलिस और राहत दल मौके पर भेजे गए हैं। खबर लिखे जाने तक जिले के एसएसपी लाल उमेद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रशासन ने कहा है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Hot this week

छोटे खर्च बनते हैं बड़ा बोझ, आसान तरीकों से करें स्मार्ट बचत

Smart Saving Tips : रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे...

नकली नोट मामले में झारखंड के सरगना विप्लव घोष को HC से जमानत

Jharkhand Fake Currency Case: झारखंड और बिहार में नकली...

Topics

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 अप्रैल से बदला स्कूलों का समय

Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img