महिला आरक्षण बिल पर अन्नपूर्णा देवी का विपक्ष पर हमला, झारखंड की कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

Deoghar : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा है। देवघर दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना विपक्ष की दोहरी सोच को दिखाता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं के विकास की बात करते हैं, लेकिन जब महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आरक्षण बिल लाया जाता है, तो उसका विरोध करते हैं।

कानून-व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में हाल के अपराधों से साफ है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। अन्नपूर्णा देवी ने राज्य में महिला आयोग का गठन नहीं होने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं और कई मामलों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है।

बंगाल चुनाव को लेकर बयान

बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करने का असर चुनाव में दिखेगा। उनका दावा है कि महिलाएं ऐसे दलों को जवाब देंगी जो उनके अधिकारों के खिलाफ खड़े हैं।

 

Hot this week

झारखंड सीमा से सटे जशपुर में विमान हादसा, जंगल में गिरा एयरक्राफ्ट

Ranchi/Jashpur : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे जशपुर जिले में...

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 अप्रैल से बदला स्कूलों का समय

Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते...

ISIS मॉड्यूल केस, HC ने आरोपी उमर बहादुर की जमानत याचिका खारिज की

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने ISIS के झारखंड मॉड्यूल...

उधमपुर में बस खाई में गिरी, 15 लोगों की मौत, कई घायल

Udhampur (Jammu and Kashmir) : जिले में सोमवार सुबह...

Topics

झारखंड सीमा से सटे जशपुर में विमान हादसा, जंगल में गिरा एयरक्राफ्ट

Ranchi/Jashpur : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे जशपुर जिले में...

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 अप्रैल से बदला स्कूलों का समय

Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते...

ISIS मॉड्यूल केस, HC ने आरोपी उमर बहादुर की जमानत याचिका खारिज की

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने ISIS के झारखंड मॉड्यूल...

बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला संदिग्ध जिंदा बम, इलाके में दहशत

Ghatshila : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा...

निशांत नहीं तो कौन बनेगा नीतीश के बाद JDU में नंबर दो

Bihar: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img