Ranchi Protest News: राजधानी रांची में डेंटल छात्रा के साथ हुई घटना और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर BJP महिला मोर्चा ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह स्टेडियम से SSP कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बेटियों की सुरक्षा और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। साथ ही मामले की सुनवाई Speedy Trial के जरिए कर जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया कि मामले की जांच गंभीरता और प्राथमिकता के साथ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर होगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

