पलामू में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, ब्लैक शीशों के खिलाफ विशेष अभियान

Palamu Traffic Rules : पलामू जिले में नए पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद शहर में Traffic नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी के तहत पुलिस ने फोर व्हीलर वाहनों में लगे काले (Black) शीशों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।

अभियान के दौरान जिन वाहनों में अवैध रूप से ब्लैक फिल्म या गहरे शीशे लगे पाए गए, उन्हें मौके पर ही हटवा दिया गया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

जांच के दौरान समाजसेवी राजू तिर्की के वाहन को भी Police ने रोका। उनके वाहन में लगे ब्लैक शीशे को पुलिस ने तुरंत हटवाया और उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।

इस अभियान का नेतृत्व DSP राजेश कुमार कर रहे हैं। उनके साथ शहर थाना प्रभारी, टीओपी प्रभारी और ट्रैफिक इंचार्ज भी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Hot this week

छोटे खर्च बनते हैं बड़ा बोझ, आसान तरीकों से करें स्मार्ट बचत

Smart Saving Tips : रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे...

नकली नोट मामले में झारखंड के सरगना विप्लव घोष को HC से जमानत

Jharkhand Fake Currency Case: झारखंड और बिहार में नकली...

Topics

झारखंड सीमा से सटे जशपुर में विमान हादसा, जंगल में गिरा एयरक्राफ्ट

Ranchi/Jashpur : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे जशपुर जिले में...

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 अप्रैल से बदला स्कूलों का समय

Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img