भीषण गर्मी का असर, राजधानी के स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू, बच्चों के लिए नई एडवायजरी जारी

New Delhi : राजधानी नई दिल्ली में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खास एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’

नई गाइडलाइन के अनुसार अब स्कूलों में हर 45 से 60 मिनट के बीच ‘वॉटर बेल’ बजाई जाएगी, ताकि बच्चों को समय-समय पर पानी पीने की याद दिलाई जा सके। इसके साथ ही सुबह की प्रार्थना सभा को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर छायादार या इनडोर स्थानों पर आयोजित करने को कहा गया है।

पेरेंट्स और टीचर्स को भी निर्देश

सरकार ने शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अभिभावकों को मौसम से जुड़ी जानकारी देते रहें। साथ ही पेरेंट्स से कहा गया है कि बच्चों को हल्के रंग के सूती कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें और उनकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

अन्य राज्यों में भी असर

गर्मी का असर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है, जबकि कुछ जिलों में स्कूल दोपहर 12 बजे ही बंद किए जा रहे हैं। वहीं झारखंड के राजधानी रांची में केजी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में भी स्थिति को देखते हुए 22 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। मौसम विभाग भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Hot this week

जमशेदपुर में 227 किलो का बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र...

Topics

जमशेदपुर में 227 किलो का बम निष्क्रिय, सेना के ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img