Ranchi : राजधानी रांची में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शूटर सत्यम पाठक को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस के अनुसार, सत्यम पाठक को पकड़ने पहुंची टीम पर उसने फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने पुलिस से हथियार लूटने की भी कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सत्यम पाठक पंडरा में हुए भार्गव सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर बताया जा रहा है। इसके अलावा वह कई अन्य संगीन मामलों में भी वांछित था। पुलिस का कहना है कि उसका नाम पार्षद वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड समेत कई अपराधों में सामने आया है। मौके से पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना स्थल पर एफएसएल टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है और पूरे मामले की जांच जारी है।
Also Read : रांची के अपर बाजार स्थित इंडियन बैंक में सुरक्षा में बड़ी चूक, महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी
Also Read : बुंडू में सड़क हादसा, महिला समेत दो लोग घायल
Also Read : ओलंपिक दिवस पर झारखंड में चलेगा सप्ताहभर का वृक्षारोपण अभियान
Also Read : झारखंड में JTET-2026 के लिए आवेदन शुरू, 21 मई तक मौका
Also Read : धनबाद के कतरास में आग का कहर, पूरा घर जलकर खाक

